Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

न्यू यॉर्क में कोरोनो पीड़ित लावारिस शवों का कब्र में सामूहिक दफन

न्यूयॉर्क शहर के आइलैंड से एक सामूहिक कब्र दफन की फोटो आई है जिसमें कई लोगों का शव एकसाथ दफनाने का दावा किया जा रहा है। सामूहिक कब्र दफन का यह फोटो ड्रोन से लिया गया है, जिसमें सफेद पीपीई पहने वर्कर एक साथ कई ताबूत दफनाते दिख रहे हैं।

अमेरिका में कोरोना के 4 लाख से अधिक मरीज हैं, अकेले न्यूयॉर्क राज्य में करीब 1.6 लाख मरीज हैं। न्यूयॉर्क राज्य मरीजों की संख्या के मामले में दुनिया भर में सर्वाधिक है। न्यूयॉर्क में लगातार मौत से अस्पतालों के मुर्दाघर भर गये हैं इसलिए प्रशासन इन शवों को ज्यादा दिन तक रोक नहीं रहा और उन्हें दफनाने के लिए भेज रहा है।