Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

धान खरीदी महाभियान आज से शुरू

प्रदेश सहित जिले के धान उपार्जन केंद्रों में आज पहले दिन चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की व्यवस्थित तरीके से शुरुवात हो गई है। सोरम में धान बेचने पहुंचे बोरिदखुर्द के किसान श्री अहिर साहू, श्री रोहित साहू, मरादेव के किसान श्री केशाराम यादव और सोरम के किसान श्री खुबान राम साहू कहते हैं कि शासन द्वारा एक नवम्बर से धान खरीदी करने के फैसले से वे काफी खुश हैं। इससे बारिश से धान को नुकसान हो से बचा जा सकता है। किसान अहिर साहू आज सुबह से अपने एक एकड़ खेत के धान को बेचने सोरम पहुंचे थे, वहीं मरादेव के किसान श्री केशाराम यादव भी अपने एक एकड़ के 14 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। वे खुश होकर बताते हैं कि खरीदी की शुरुवात आज उनसे हो रही है। आज अपनी उपज की पहली खेप लेकर वे केंद्र आए हैं। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब तक तीन किश्तों में राशि भी मिली है, जिसे वे खाद, बीज और अन्य जरूरी काम में उपयोग किए। सोरम में ही बेलतरा से पहुंचे श्रीमती खुमेश्वरी साहू अपने 28 क्विंटल 80 किलो धान की तौलाई कराते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर दिया जा रहा है। खरीदी केंद्र पहुंचे अन्य किसान भी उत्साहित नजर आए। गौरतलब है की चालू खरीफ विपणन वर्ष में ज़िले के 96 उपार्जन केंद्रों में 48 लाख अनुमानित धान की खरीदी किसानों से की जाएगी।