Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP By Election: गोला विधानसभा सीट पर थमा चुनाव प्रचार, उपचुनाव में जानिए बीजेपी या सपा किसको मिलेगी जीत?

Default Featured Image

UP Upchunav Gola Gokarannath Vidhansabha Seat: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। मंगलवार शाम को यहां चुनाव प्रचार थम गया। अब इस सीट पर दावेदारी कर रहे सात उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6 नवंबर को सामने आएगा। हालांकि यहां बीजेपी और सपा में टक्कर मानी जा रही है।

 

हाइलाइट्सयूपी उपचुनाव, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर थमा चुनाव प्रचारसपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा, मुलायम सिंह को जीतकर देना है श्रद्धांजलिबीजेपी नेता अमन गिरी ने भी जनता को पिता अरविंद की दिलाई यादगोला सीट पर 3 नवंबर को होगी वोटिंग, 7 नवंबर को घोषित होगा रिजल्टलखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur kheri) जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव (UP By Election) के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है। गोला गोकर्णनाथ सीट विधानसभा सीट (Golagokaran nath Vidhansabha Seat) पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) ने कहा कि वह गोला सीट जीतकर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। वहीं बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अमन गिरी (Aman Giri) ने भी पिता अरविंद गिरी को लेकर इमोशनल कार्ड चला। अमन गिरी ने कहा कि उनके पिता के जाने का गम यहां की जनता को भी है, इसलिए सब यहां खड़े हैं। गोला गोकर्णनाथ सीट विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। वहीं 6 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

गोला विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर लगी है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का यहां सीधा मुकाबला है। दोनों पार्टियां अपनी ताकत झोंक रहे हैं। विधानसभा सीट का यह उपचुनाव भी जाति के आधार पर लड़ा जा रहा है। अपनी-अपनी जातिगत गोटियां दोनों पार्टी सेट कर रही है। वैसे तो इस सीट पर 7 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुकाबला दो के बीच ही सिमटा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन को टिकट दिया है। गिरी के ओबीसी होने के बाद भी हमेशा की तरह बीजेपी सभी जातियों का वोट समेटने में लगी हुई है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी जातियों के वोट उसे मिल जाएं। उधर समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी की तरफ से ब्राह्मण उम्मीदवार विनय तिवारी मैदान में हैं। सपा को पूरी उम्मीद है कि मुस्लिम, ब्राह्मण, यादव और कुर्मी वोटरों के सहारे उसकी नैया पार हो जाएगी। गोला सीट पर कुर्मी और ब्राह्मण वोटों पर नजरमाना जा रहा है कि गोला विधानसभा में सबसे बड़ा वोट बैंक माने जाने वाला कुर्मी बिरादरी का कोई मजबूत उम्मीदवार इस बार मैदान में नहीं है। ऐसे में कुर्मी वोट निर्णायक साबित होंगे। दिवंगत विधायक अरविंद गिरी का उदय ही कुर्मी राजनीति के विरोध में हुआ था। गिरी ने उस समय के ताकतवर कुर्मी नेता और मंत्री रामकुमार वर्मा की जगह खुद के लिए स्थान बनाया था। उधर विनय तिवारी के ब्राह्मण होने के नाते ब्राह्मणों की उम्मीदें भी परवान हैं। करीब 50 साल से हैदराबाद और गोला सीट पर कोई ब्राह्मण विधायक नहीं बना, बस 2012 एक अपवाद है। जब सपा के टिकट पर विनय तिवारी जीते थे, उनसे पहले यहां अरविंद गिरी, रामकुमार वर्मा लगातार जीतते रहे। एक मायने में गोला की सीट ओबोसी के खाते में ही रही। किसी भी बड़े दल ने ब्राह्मण को टिकट देने से गुरेज ही किया।सपा ने लगातार तीन बार दिया ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट 2012 में पहली बार सपा ने ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा तो जनता ने उसे जिताकर भेजा भी। 2017 और 2022 में बीजेपी की लहर में ब्राह्मणवाद की हवा उड़ गई। यह बात अलग है कि इस सीट पर सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो तीन बार से सिर्फ ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देती रही। उपचुनाव में ब्राह्मण वोटों के सहारे सपा का यह चौथा दांव है। जानकार कहते हैं कि यह चुनाव सपा के लिए नहीं, ब्राह्मणों के लिए बेहद खास है। वजह है कि इस बार भी यहां से ब्राह्मण हारा तो मान लिया जाएगा कि गोला सीट से ब्राह्मण राजनीति की कोई जमीन नहीं है। फिर शायद कोई भी दल इस बिरादरी को अपनी पगड़ी न सौंपे। भाजपा ने आज तक इस सीट पर ब्राह्मण को नहीं उतारा, बसपा का भी यही रिकॉर्ड है। यही वजह है कि यह चुनाव ब्राह्मण राजनीति का लिटमस टेस्ट साबित होगा।
रिपोर्ट – गोपाल गिरि
अगला लेखLakhimpur Kheri: यूपी में गुंडे भीगी बिल्ली बने हैं, दुम दबाकर गिड़गिड़ाते हैं … लखीमपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें