Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

1528 में बाबर के आदेश पर तोप से उड़ाया गया था भव्य राम मंदिर… ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद

Default Featured Image

कन्नौज: यूपी के कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1528 में बाबर शासक के आदेश पर भव्य राम मंदिर को तोप से उड़ा दिया गया था। उस समय भी मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया। उसके बाद भी पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष जारी रहा। सन 1992 में जब बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया गया। उसी दिन भाजपा का जन्म हुआ।

हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की एकता का नतीजा है जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।

कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे के पचोर गांव में रामलीला के मंचन का कार्यक्रम चल रहा है जहां कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को अतिथि के रुप में बुलाया गया था। यहां उन्होंने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया।

‘बाबर के आदेश पर उड़ाया गया राम मंदिर’
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि 1528 में बाबर के आदेश पर भव्य राम मंदिर को तोप से उड़ा दिया गया था। उस समय भी मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया। उसके बाद भी पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष जारी रहा।

‘बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा.. भाजपा का जन्म हुआ’
सुब्रत पाठक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सन 1992 में जब बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया गया। उसी दिन भाजपा का जन्म हुआ। हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।