Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

11:25 AM, 05-Nov-2022

Baghpat: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  और पढ़ें

11:21 AM, 05-Nov-2022

Banda Double Murder: दबंगों ने घर में घुसकर झोंके फायर, गोली लगने से दो की मौत और दो घायल, सात पर केस दर्ज

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में दबंगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें

11:16 AM, 05-Nov-2022

Bijnor: साइकिल सवार साधु को पकड़ा, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

ग्रामीणों के अनुसार साधु हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव ननुपुरा निवासी केहर सिंह चांदपुर क्षेत्र के गांव मिठनपुर चमडौला के एक मंदिर में रहता था। वह कुछ दिनों से अपने गांव में रह रहा था। और पढ़ें

11:00 AM, 05-Nov-2022

Dengue: सीएम योगी ने गोरखपुर जाने से पहले डेंगू पर ली विशेष बैठक, बोले- मिशन मोड पर काम करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश देने के साथ ही लोगों को डॉक्टर व दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। और पढ़ें

10:32 AM, 05-Nov-2022

ITI in UP: टाटा ग्रुप करेगा 150 आईटीआई का कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने दी सहमति, खर्च होंगे 4000 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा समूह के आईटीआई के कायाकल्प को मंजूरी दे दी है। इस कार्य में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें 1190 करोड़ प्रदेश की सरकार खर्च करेगी। और पढ़ें

10:31 AM, 05-Nov-2022

Leopard in Kanpur: वन विभाग की टीमें अब भी खाली हाथ, तेंदुए के कई और शिकारों के मिले अवशेष

वन विभाग के अधिकारियों को 11 दिन बाद तेंदुआ ढूंढे नहीं मिला है। विभाग का दावा है कि ट्रैप कैमरे में उसकी गतिविधि दर्ज हुई है। इसको देखते हुए जंगल के और अंदर कांबिंग जारी है। साथ ही, 25 अक्तूबर के पहले से इस इलाके में तेंदुए के होने की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़ें

10:23 AM, 05-Nov-2022

वाराणसी दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री: काशी स्टेशन का किया निरीक्षण, नमो घाट भी गए, बनारस से जाएंगे रायबरेली

शुक्रवार को एयरपोर्ट पर रेल मंत्री का भाजपा पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, शैलेश पांडे आदि नेताओं ने स्वागत किया। रेल मंत्री ने बरेका में रात्रि विश्राम किया। प्रोटोकॉल के मुताबिक बीएचयू के शताब्दी भवन में चल रहे थिंक इंडिया नेशनल कन्वेंशन-2022 में भाग लेने के बाद बनारस स्टेशन जाएंगे। जहां से ट्रेन से रायबरेली के लिए रवाना होंगे। और पढ़ें

10:20 AM, 05-Nov-2022

Municipal Elections 2022: आगरा में वार्ड आरक्षण की वायरल सूची ने बढ़ाईं दावेदारों की धड़कनें

नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन को वार्डों के आरक्षण की सूची लखनऊ भेजने थी। शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर चार पेज की आरक्षण सूची जारी हुई तो नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार परेशान हो गए। और पढ़ें

10:10 AM, 05-Nov-2022

Agra: हाईवे किनारे पेठा की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, काउंटर पर बैठे कर्मचारी की मौत, चालक घायल

गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर घुमाव है। हाईवे किनारे ही पेठा की दुकान है। बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।  और पढ़ें

12:25 AM, 05-Nov-2022

यूपी : ईडी ने नौ घंटे पूछताछ के बाद विधायक अब्बास अंसारी को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

पिछले दिनों अब्बास को एक बार फिर ईडी ने समन जारी किया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अब्बास सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे बाद ईडी की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। अब्बास से करीब नौ घंटे तक ईडी की अलग-अलग टीम ने पूछताछ की। रात करीब 12 बजे कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  और पढ़ें

10:01 AM, 05-Nov-2022

Kanpur बना “गैस चैंबर”: एनसीआर के बाद यूपी का सबसे प्रदूषित शहर, लगातार छठे दिन एक्यूआई 300 के पार

कानपुर में लगातार छठे दिन एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, पीक टाइम में 500 तक एक्यूआई जा रहा है। इस खतरनाक स्तर तक प्रदूषण के पहुंचने के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बता दें कि एनसीआर के बाद कानपुर यूपी का सबसे प्रदूषित शहर है। और पढ़ें

10:00 AM, 05-Nov-2022

सोनभद्र में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी मैजिक, एक की मौत, तीन घायल, लोगों की भारी भीड़

रेणुकूट से वाराणसी मैजिक लेकर सामान पहुंचाने लोग गए हुए थे। रात में लौटते समय सलखन में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक पीछे से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार बेचन सिंह (50) पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

09:52 AM, 05-Nov-2022

Agra Pollution: ताजनगरी में बेहद खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, दमघोंटू हो गई 10 जगह की हवा, एक्यूआई 400 पार

शहर में वाहनों, कचरा जलाने और गड्ढे वाली सड़कों से उड़ते धूल कणों के कारण ताजनगरी की हवा जहरीली हो गई हैं। प्रदूषण के कारण अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।  और पढ़ें

09:44 AM, 05-Nov-2022

Hathras: 11 वाहनों की आपस में हुई टक्कर, 25 घायल, जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

जीटी रोड पर लंबा जाम  लग गया। हादसे में घायल सभी लोगों को  उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।             और पढ़ें

09:25 AM, 05-Nov-2022

तमिल संगमम: तमिलनाडु के 38 जिलों के 3000 डेलीगेट्स लेंगे भाग, काशी के विकास मॉडल को देखेंगे दक्षिण भारत के लोग
काशी तमिल संगमम में काशी का विकास मॉडल दक्षिण भारत में चमकेगा। पुरातन और आधुनिकता के तालमेल से तराशी गयी काशी में तमिलनाडु के अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसमे तमिलनाडु के 38 जिलों के करीब 3000 डेलीगेट्स भाग लेंगे। और पढ़ें