Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गोला गोकर्णनाथ में बेटे को मिली पिता से भी बड़ी जीत, अमन गिरी के खिलाफ एक चरण में भी बढ़त नहीं बना पाई सपा

Default Featured Image

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर एक बार फिर से भाजपा विजयी हुई है। रविवार को घोषित नतीजों में बीजेपी के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34 हजार मतों के अंतर से हरा दिया। यह सीट पहले भी बीजेपी के पास ही थी। यहां से विधायक अरविंद गिरी का हाल ही में निधन हो गया था। ऐसे में रिक्त हुई सीट पर बीजेपी ने उनके बेटे को ही उम्मीदवार बनाया। जीत में मतों के अंतर के मामले में अमन गिरी ने अपने पिता को भी पीछे छोड़ दिया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविंद गिरी ने 29 हजार 294 वोटों के अंतर से सपा को हराया था, जबकि अमन गिरी ने 34 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

अमन गिरी को 1 लख 24 हजार 810 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 90 हजार 512 वोट मिले। 2 लाख 23 हजार 352 वोट में से अमन को 55.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया। साल 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां 29 हजार 294 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि उपचुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 34298 हो गया। वहीं सपा प्रत्याशी को मिले वोटों के आंकडे़ में गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा इसे योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों का प्रभाव बताया है।

रविवार को वोटों की गणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से लेकर 32वें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी सपा पर भारी रही। हर राउंड के साथ बीजेपी का वोट बढ़ता गया और अंत में कमल का फूल विजयी रहा।

अमन गिरि को हर चरण में मिले वोट
3877, 8243, 12131, 15866, 19679, 24037, 28316, 32387, 36528, 41166, 45012, 49142, 53071, 57173, 61388, 65486, 69495, 73371, 76765, 80475, 83971, 86949, 90803, 94338, 98584, 102425, 106396, 110592, 114444, 118332, 122460, 124810

विनय तिवारी को हर चरण में मिले वोट
2231, 5008, 8007, 10853, 13360, 16306, 19644, 22487, 25621, 29029, 31719, 35144, 38402, 40318, 41600, 43426, 45779, 48379, 50640, 52981, 55741, 58820, 62135, 65529, 68448, 71793, 75514, 78564, 81682, 85838, 89284, 90512

गोला गोकर्णनाथ का इतिहास
गोला गोकर्णनाथ की यह सीट साल 1996 से 2012 तक समाजवादी पार्टी के पास थी। साल 2007 तक अरविंद गिरि यहां सपा से विधायक रहे। साल 2012 में विनय तिवारी ने सपा से यहां जीत दर्ज की, लेकिन 2017 में कमल खिला तो यहां अरविंद गिरि भाजपा से विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अरविंद गिरी को यहां से जीत मिली। उपचुनाव में भी बीजेपी ने इस सीट पर चुनाव को गंभीरता से लिया। सीएम योगी ने भी यहां से जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं सपा प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश ने एक भी जनसभा नहीं की।