Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल से किया मरीजों से सीधा संवाद

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पताल शहडोल और अशोकनगर जिला के मुंगावली सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अशोकनगर जिले के मुंगावली सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज ब्रजलाल, तूफान सिंह और प्रताप सिंह अहिरवार से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले उपचार, दवा और साफ-सफाई के बारे जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जिला अस्पताल शहडोल में डायलिसिस करवाने आए शकील खान और अमित कुमार गुप्ता से बात की। श्री शकील खान ने बताया कि वे जिला अस्पताल में पिछले तीन वर्ष से डायलिसिस करवा रहे हैं। जिला अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती श्रीमती कृष्णा सिंह और श्रीमती सेम बाई से अस्पताल में मिल रहे उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।