Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लोकसभा के बाद अब रामपुर में आजम ने उतारा पुराना सिपाहसलार, विधानसभा उपचुनाव में आसिम रजा होंगे सपा कैंडिडेट

Default Featured Image

रामपुर: यूपी में रामपुर विधानसभा उपचुनाव (Rampur Assembly By Election) के लिए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने मीटिंग कर प्रत्याशी के नाम ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने करीबी आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया है। आसिम राजा (Asim raza) वही हैं, जो लोकसभा उपचुनाव में भी सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से करारी हार का सामना करना पडा था। अब विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट घोषित होने के बाद आसिम रजा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस बार ईमानदारी से चुनाव होगा।

सपा नेता आजम खां को कोर्ट से तीन साल की कैद की सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया था। लेकिन, भाजपा और सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए थे। मंगलवार को सुबह भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया, तो देर रात सपा नेता आजम खां ने भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया।

आजम खां ने तोपखाना स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर अपने सबसे करीबी आसिम रजा को प्रत्याशी घोषित किया है। आसिम राजा इससे पहले सपा के टिकट पर लोकसभा उपचुनाव भी लड चुके हैं। लेकिन, भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से उन्हें हार का सामना करना पडा था। वहीं, टिकट घोषित होने के बाद आसिम रजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोगों को पता है कि लोकसभा उपचुनाव में क्या हुआ था। उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रशासन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराएगा।

42192 वोटों से मिली थी शिकस्त
रामपुर। विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने लोकसभा उपचुनाव भी लडा था। सपा के टिकट पर उन्हें 325205 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 367397 वोट मिले थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी 42192 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

जिस अफसर पर बयान से चली गई Azam Khan की विधायकी, अब उसे हटवाने में जुटे सपाई