Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम की सक्रियता का परिणाम

Default Featured Image

सरगुजा संभाग में संभवतः कोरिया जिला पहला जिला होगा, जहां धान खरीदी के साथ अब धान उठाव की कार्यवाही भी शुरू हो गयी है। आज पोंडी बचरा धान उपार्जन केंद्र से 480 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य अधिकारी श्री वी एन शुक्ला ने बताया कि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार धान की आवक के अनुसार उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू कर दिया गया है। आज अनुबंधित मिलर द्वारा कटाए गए डी ओ के विरुद्घ पोंडी बचरा स्थित धान उपार्जन केंद्र से कस्टम मिलिंग हेतु धान का उठाव किया गया है। जिले में 9 मिलरों के माध्यम से मिलिंग का कार्य किया जाएगा। धान उठाव की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी जिससे उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी निर्बाध संचालित रहे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार धान खरीदी की समीक्षा की जा रही है। समय सीमा की बैठक एवं पृथक से समीक्षा बैठक कर शासन की प्राथमिकता धान खरीदी के सुचारु संचालन की व्यवस्था का कलेक्टर स्वयं जानकारी ले रहे हैं। गत दिवस कलेक्टर द्वारा विभिन्न उपार्जन केंद्रों में भ्रमण कर धान खरीदी का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधितों को दिए गए।
उल्लेखनीय है जिले में अब तक 516 किसानों से 18689.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। गत दिवस की स्थिति में 106 किसानों से 3819.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। आज शुक्रवार को 138 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन लिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर रकबा समर्पण की जानकारी किसानों को दी जा रही है जिससे एकमुश्त धान बेचने के बाद किसान शेष रकबा समर्पण कर सकें।