Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रिटायर्ड दारोगा की बहू पर थी ‘गंदी नजर, देवर ने किया भाभी का रेप, पीड़ित महिला के आरोप के बाद SP ने दिए जांच के आदेश

गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर और ससुर पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने बच्चे के साथ अपनी जान दे देगी।

 

सांकेतिक तस्वीरगोरखपुर: गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड दारोगा की करतूतों ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा की नीयत अपनी बहू पर फिसल गई। बाहर कमाने गए बेटे की पत्नी को ससुर गंदी नियत से देखता था। ससुर सिर पर तेल लगवाने के बहाने अपनी बहू को कमरे में बुलाता और उससे आपत्ति जनक बातें करता, और कहता आज घर पर कोई नहीं है, जो भी बात कहोगी वह पूरा कर दूंगा।

बहू को पहले से था शक
बहू को अपने ससुर की हरकतों का अंदाजा पहले से था। ससुर के मन में चल रहे पाप को लेकर उसको पहले से शक था। एक दिन ऐसी ही हरकत ससुर ने की तो बहू ने मोबाइल में सारी घटनाओं को रिकॉर्ड कर लिया। वहीं आरोप है कि महिला के छोटे देवर ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की बात जब महिला ने पति को बताई तो पति ने उसे ही गलत ठहरा दिया। जिसके बाद महिला अपने बहन के यहां चली गई।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
2 फरवरी 2022 को पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसमें पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा ससुर, सास, देवर और पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। फिर पूरे मामले में 164 के बयान पर रेप और छेड़खानी की पुष्टि हुई। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने रेप की धारा नहीं बढ़ाई, और छेड़खानी की धारा भी हटाकर चार्जसीट लगा दी।

इस मामले में भी सुनीता सिंह
इस केस की विवेचना एक महिला पुलिस सुनीता सिंह को ही मिली थी। यह वही सुनीता सिंह हैं, जिनका कुछ दिन पहले एक वीडियो गोरखपुर में वायरल हुआ था। जिसमें यह एक दुकान खाली कराने पहुंची हुईं थीं, और दुकान खाली कराते कराते, वहां के व्यापारियों को गंदी गालियां देने लगी थीं। पीड़ित का आरोप है कि विवेचक सुनीता सिंह ने उससे मदद के नाम पर 20 हजार रुपए लिए थे।

8 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित महिला कुशीनगर की रहने वाली है। महिला का पूरा परिवार मुंबई रहता है। जनवरी 2014 में महिला की शादी गोरखपुर कैंट इलाके के रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे से हुई थी।

6 महीने तक पति घर नहीं आता
महिला के ससुराल में उसके 7 साल के बेटे के अलावा उसका देवर, एक नंद और ससुर रहते हैं। महिला का पति बनारस में किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद ही पति छह-छह महीनों तक घर नहीं आता था। शादी के कुछ दिन बाद ही देवर ने भाभी से छेड़खानी शुरू कर दी, जिसे शुरुआती दिनों में महिला ने इग्नोर भी किया था।

देवर ने किया रेप
पीड़ित महिला के मुताबिक 2019 में देवर ने सबसे पहले उसके साथ रेप किया था। पीड़िता के मुताबिक महिला अपने बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान उसका देवर उसे खींचकर उसके कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़ित के मुताबिक उसने शर्म के कारण यह बात किसी से नहीं बताई, लेकिन बाद में देवर का यह सिलसिला और बढ़ता गया।

पति मांगता था सबूत
देवर के दुष्कर्म करने की बातें महिला ने किसी तरह अपने पति को बताई, तो पति ने पत्नी को ही दोषी बताते हुए उससे सबूत मांग लिया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसके पति ने फोन करना भी बंद कर दिया।

न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान
महिला ने बताया कि इस पूरी घटना के बाद वह भागकर अपने मायके चली गई, और अपने भाई बहन के साथ रहने लगी। बाद में महिला ने इसकी शिकायत कैंट पुलिस से की। इस मामले का विवेचना दारोगा सुनीता सिंह कर रही थीं, जो गालिबाज दारोगा के नाम से गोरखपुर में जानी जाती हैं। बाद में सुनीता सिंह ने महिला से कहा कि 164 के बयान में पुष्टि होगी तो रेप की धाराएं बढ़ जाएंगी। लेकिन इसके लिए कुछ खर्चा लगेगा। जिसके बाद सुनीता सिंह पीड़ित महिला से 20 हजार रुपए भी लिए। जिसके बाद सुनीता सिंह ने रेप की धारा तो नहीं बढ़ाई बल्कि छेड़खानी की धारा भी हटाकर मामले में चार्जसीट लगा दी। अब महिला की अपील पर इस मामले में दोबारा जांच शुरू की गई है। वहीं महिला का कहना है, कि अगर इस बार मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने 7 साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर लूंगी।

क्या कहना है एसपी सिटी का?
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले में कहा कि केस की जांच कराई जाएगी, और अगर महिला के आरोपों की पुष्टि होती है तो केस में धारा बढ़ाई जाएंगीं। एसपी सिटी ने कहा कि महिला दारोगा की कार्रवाई की भी जांच की जाएगी। अगर दारोगा की गलती मिली तो उसपर भी सख्त कार्रवाई की होगी।
अगला लेखबंगला कब्‍जाने में IAS पर लगा हर्जाना, गोरखपुर के पूर्व DM ने की थी हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें