Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Weather Update: ठंड का दिखने लगा असर, हवाओं ने बदली स्थिति… लखनऊ से नोएडा तक हाल बेहाल

Default Featured Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। रात में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर तापमान में गिरावट के रूप में दिखाई दे रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को ठंड के कारण अब दिक्कत होने लगी है। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में पहले से कमी देखी जा रही है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती देखी गई। इस कारण सुबह में प्रदूषण का स्तर कम रहा। हवा में प्रदूषण का स्तर मध्यम स्तर तक पर देखा गया। नोएडा में भी 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण प्रदूषण के अवसर में पहले से कमी दिखी है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हवा के असर के कारण इस प्रकार की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने और आसमान साफ रहने की वजह से लोगों को बेहतर मौसम का एहसास होगा। शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है।

नोएडा से गाजियाबाद तक ठंड का असर
नोएडा और गाजियाबाद के तापमान में भी लगातार कमी देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। सोमवार सुबह को नोएडा में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती पाई गई। इस कारण सुबह 7 बजे वायु प्रदूषण का स्तर पिछले दिनों की अपेक्षा कम दिखा। नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में भी इसी प्रकार का तापमान रह सकता है।

गोरखपुर में बदला मौसम
गोरखपुर में ठंड का असर दिख रहा है। तापमान से कम ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शहर में हवा का असर नहीं होने के कारण लोगों को सुबह में ठंड से कुछ राहत मिली।

देहरादून में भी बदल रहा है मौसम
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक दिखाई दे रहा है। देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, रात को 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह सकता है।