Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अब तक 1 लाख 1 हजार 264 केस: महाराष्ट्र में आज से सीआईएसएफ और सीआरपीएफ की 5 कंपनियों की तैनाती

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इन्हें मुंबई में 1, 3, 5, 6 और 9 जोन में तैनात किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 5 कंपनियों का पहला बैच सोमवार को मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से पुलिस की मदद के लिए सीएपीएफ को भेजने का अनुरोध किया था।  

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर 7.1 मरीज हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स…

  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें प्रवासी श्रमिकों के संकट को कम करने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें राज्यों और रेलवे के समन्वय से और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की बात भी कही गई है।
  • हरियाणा सरकार एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच बस सेवा बहाल करना चाहती है। उसने इस संबंध में यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ सरकारों को पत्र लिखा है।
  • महाराष्ट्र पुलिस के 55 जवान बीते 24 घंटे में संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक पुलिस के 1328 जवान संक्रमित हो चुके हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिनमामले
17 मई5015
16 मई4792
18 मई4629
10 मई4311
14 मई3943

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3505884371249
तमिलनाडु11760440682
गुजरात117464804694
दिल्ली100544485160
राजस्थान56293219139
मध्यप्रदेश52362435252
उत्तरप्रदेश46052783118
पश्चिम बंगाल28251006244
आंध्रप्रदेश2432155250
पंजाब1980154737
तेलंगाना1592100234
बिहार14234739
जम्मू-कश्मीर128960915
कर्नाटक124653037
हरियाणा92859814
ओडिशा8762774
केरल6314974
झारखंड2281273
चंडीगढ़196543
त्रिपुरा165890
असम116424
उत्तराखंड96521
छत्तीसगढ़95590
हिमाचल प्रदेश90423
लद्दाख43430
गोवा3870
अंडमान-निकोबार33330
पुडुचेरी1790
मेघालय13121
मणिपुर720
मिजोरम110
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
अन्य81400

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5236: यहां सोमवार को 259 नए मरीज सामने आए।लॉकडाउन-4 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, खंडवा, देवास और बुरहानपुर को रेड जोन में रखा गया है। प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में होंगे। यहां सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। 
यह तस्वीर इंदौर की है। यहां अरबिंदो हॉस्पिटल में एक 88 साल की महिला ने कोरोना को मात दी। सोमवार को उनकी इलाज के बाद छुट्‌टी हो गई।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 35058: राज्य में सोमवार को 2005 मरीज बढ़े और 51 लोगों की मौत हुई।यहां अब कंटेनमेंट के साथ सीलबंद जोन का विकल्प भी शामिल किया गया है। इसके तहत अगर किसी इमारत या हाउसिंग सोसायटी की कॉलोनी में कोई संक्रमित पाया जाता है तो पूरी कॉलोनी की बजाय उस इमारत या कैम्पस को सीलबंद किया जाएगा।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4605: यहां सोमवार को रिकॉर्ड 9 हजार 114 सैंपल की जांच हुई। इनमें 141 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में अब तक 2 हजार 783 मरीज ठीक हो चुके हैं और 118 की मौत हुई है। 
यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से गुजरते ट्रक में सवार प्रवासियों को बाजू से गुजरते दूसरे ट्रक में सवार प्रवासी ने कुछ इस तरह पानी के पाउच दिए।
  • राजस्थान, संक्रमित- 5629: यहां मंगलवार को 122 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से डूंगरपुर में 48, पाली में 29, नागौर में 16, उदयपुर में 10, कोटा में 5, जयपुर, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ में 2-2, जबकि अजमेर, टोंक, झालावाड़ा, सिरोही, चूरू, दौसा, अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला। 
  • दिल्ली, संक्रमित- 10054: यहां सोमवार को 299 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 283 मरीज ठीक हुए और 12 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5409 का इलाज चल रहा है, जबकि 4485 मरीज ठीक हो चुके हैं। पशुपालन विभाग का दफ्तर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। यहां एक ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
यह तस्वीर गाजियाबाद की है। बिहार जा रहे मजदूरों के बच्चे थक कर कुछ इस तरह बैगों पर ही सो गए। प्रवासी मजदूरों को पुलिस राज्य की सीमा पार करने से रोक रही है। 
  • बिहार, संक्रमित- 1423: यहां सोमवार को 103 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से गोपालगंज में 31, बेगूसराय में 15, मुंगेर में 7, नालंदा में 5, सहरसा में 3, जबकि खगड़िया, नवादा सुपौल और पूर्णिया में 1-1 मरीज मिला। राज्य में लॉकडाउन-4 में कितनी छूट मिलती है इसका फैसला सरकार 1-2 दिन में करेगी। अभी लॉकडाउन-3 के नियम चलते रहेंगे। 
यह तस्वीर पटना की है। इस मां की तकलीफ को समझा जा सकता है। सिर पर बोझ और गोद में बेटी को लेकर यह अपने गांव तक कैसे पहुंचेगी?