प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की साख मजबूत हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हुआ है। जलवायु सुरक्षा के मामले में भारत ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉप 27 में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक(CCPI -2023) में भारत दो स्थानों की छलांग लगाकर 8वीं रैंक हासिल किया है। पिछले साल भारत की 10वीं रैंकिंग थी। वहीं जलवायु परिवर्तन के प्रदर्शन के आधार पर भारत को विश्व के शीर्ष 5 देशों में शामिल किया गया है, जबकि G20 देशों में भारत टॉप पर है। सीसीपीआई की इस रिपोर्ट में भारत से ऊपर चार देश है। इनमें डेनमार्क को चौथे, स्वीडन को पांचवें, चिली को छठे और मोरक्को को सातवें स्थान पर रखा गया है। किसी भी देश को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान नहीं दिया गया है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
लोकसभा चुनाव चरण 2: नोएडा में वोट डालने के लिए जर्मनी से लौटा व्यक्ति |
कांग्रेस ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए दिग्गजों की घोषणा की: सिरसा में शैलजा बनाम तंवर, रोहतक के लिए हुड्डा |
बिहार के पटना में 4 बाइक सवार हमलावरों ने जेडीयू युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी