Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: अखिलेश बोले- सीबीआई-ईडी की जांच के लिए तैयार, कैबिनेट की बैठक में लिए गए थे सभी फैसले

Default Featured Image

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व गोमती रिवर फ्रंट।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि रिवर फ्रंट से जुड़े हर फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए थे। पूरी कैबिनेट सीबीआई और ईडी की जांच के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग इस बात का भी ध्यान रखें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में की गई लूट की जांच कब कराएंगे?

शिवपाल की सुरक्षा कम करना खिसियाहट
शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम किये जाने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा की खिसियाहट है। सुरक्षा घटाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है। सभी के बदलने का संकेत देता है। यह भी बताता है कि कुछ भी स्थिर नहीं है, जिस पर अहंकार किया जाए। अखिलेश ने भाजपा नेताओं के साथ उनके परिजनों की तस्वीर ट्वीट कर परिवारवाद पर हुए हमले का जवाब दिया है।

जनता करेगी हमारी सुरक्षा : शिवपाल
प्रसपा संस्थापक शिवपाल ने कहा कि सुरक्षा देना या न देना सरकार का फैसला है। हम जब विधायक नहीं थे, तब भी यहां की जनता हमारी सुरक्षा करती थी और आज भी कर रही है। सरकार सुरक्षा हटा रही है तो हटा ले। उन्होंने कहा कि डिंपल की जीत अधिक से अधिक मतों से होगी। अच्छा खिलाड़ी ऐसा फुटबाल मारता है कि तुरंत गोल हो जाता है। अब भाजपा समझ लें कि उसे हार मिलनी तय है।

विस्तार

मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं। भाजपा के लोग झूठे हैं। वे लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में जाति देखकर अधिकारी बदले जा रहे हैं। पीठासीन अधिकारियों की सूची सार्वजनिक हो चुकी है। यह सूची जाति के आधार पर तय की गई है। 

यह मैनपुरी है… एक दिन के भाषण से चुनाव नहीं जीता जाता

उन्होंने आरोप लगाया कि मैनपुरी के अधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ रात में बैठक कर सपा प्रत्याशी को हराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, यह मैनपुरी है। यहां एक दिन के भाषण से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। यहां नेताजी ने काम किया है। नेताजी के लोग झूठ बोलने वालों से दूर रहेंगे। 

ये भी पढ़ें – शादियों का बदलता ट्रेंड: अब डिटेक्टिव एजेंसियों की हां के बाद लग रही रिश्तों पर मुहर, एक रिपोर्ट

ये भी पढ़ें – अखिलेश ने शिवपाल की सुरक्षा कम करने पर जताई आपत्ति, केशव बोले- भतीजे और सपा के अपराधियों से था खतरा