Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शिवराज ने कहा- बाजार खुलने पर आवाजाही बढ़ेगी, कलेक्टर ध्यान रखें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनलॉक 1.0 में दुकानें खुलने पर सावधानी रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि बाजार खुलने पर आवाजाही बढ़ेगी, सभी कलेक्टर केंद्र की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कराएं। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के सभी उपाय करना जरूरी हैं।
मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी दुकानदार, नागरिक और नगर निगम सहित संबंधित सरकारी विभाग विशेष ध्यान रखें। सार्वजनिक क्षेत्रों में फेस मास्कव सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। सभी दुकानों में हैंड सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए। दुकान पर बिना मास्क के कोई ग्राहक नहीं आ सकेगा। जबलपुर कीसमीक्षा के दौरान शिवराज सिंह ने जिले में हुई 10 मृत्यु के संबंध में प्रकरणवार जानकारी प्राप्त की। 10 में से 8 मौत मई में हुई हैं। उन्होंने कहा कि हाल में हुईमौतों की समीक्षा कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया जाए। समीक्षा में बताया गया कि जबलपुर में रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से ऊपर है। अधिकारियों ने बताया कि वहां बाजार खोलने में ऑड इवन फॉर्मूला अपनाया गया है। ऑटो रिक्शा चलने लगे हैं। राजगढ़ जिले की समीक्षा में कलेक्टर ने बताया कि जिले में 1600 श्रमिक बाहर से आए थे,उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। जिले में कुल 60 सर्वे दल कार्य कर रहे हैं।


इंदौर-उज्जैन की स्थिति में सुधार
समीक्षा में बताया गया कि इंदौर और उज्जैन में स्थिति में सुधार हो रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने दो दिन मालवा अंचल में रहकर कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए अस्पतालों का निरीक्षण और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।