Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड: झारखंड में एक दिन में 94 नए कोरोना मरीज, अबतक 937; कोरोना से 7वीं मौत

Default Featured Image

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को झारखंड में 94 नए मरीज मिले, जबकि एक वृद्ध की मौत हो गई। लगातार संक्रमण से जूझ रहे राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में रांची का एक इंटर्न छात्र भी संक्रमित मिला है। इससे पहले एक दिन में इतनी संख्या में मरीज नहीं मिले थे। हालांकि मई महीने में प्रवासियों की आमद बढऩे के बाद लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैैं। शुक्रवार को झारखंड में 20 मरीज कोरोना वायरस को शिकस्त देते हुए संक्रमणमुक्त भी हुए। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 520 हो चुकी है, जबकि 410 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 937 तक पहुंच चुका है। 

रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती सिमडेगा के जलडेगा निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का आंकड़ा सात हो गया है। एक दिन पहले भी रांची के एक मरीज की मौत हुई थी। सिमडेगा के संक्रमित वृद्ध पहले से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। एक दिन पहले ही उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले एक हफ्ते तक वह रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। मेडिका में हुई जांच जहां गुरुवार की देर रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रिम्स के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।