Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के चेहरे से उठा नकाब,

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। उनकी आलोचना को एक अर्थशास्त्री की आलोचना मानी जाती थी। लेकिन रघुराम राजन ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अपने चेहरे से नकाब हटा दिया। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रघुराम राजन को राहुल के साथ कदमताल करते और बातें करते देखा जा सकता है। अब दुनिया को भी पता चल गया है कि जिसे वो अर्थशास्त्री समझकर उसकी बातों को महत्व दे रही थी, वो वास्तव में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता है और मोदी सरकार की आर्थिक नीति को लेकर कांग्रेस के सुर में सुर मिला रहा था।

राहुल और रघुराम राजन के कदमताल पर सोशल मीडिया में भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, जिसमेंं उन्होंने लिखा ‘यह वह अंग्रेज हैं जो चंद दिनों के लिए हिंदुस्तान आता है। बहुत कोशिश की थी देश की आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने की लेकिन उस से पहले ही मोदी जी ने निकल बाहर कर दिया।’ इसी के साथ फिल्मेकर ने राहुल गांधी और रघुराम राजन की यात्रा के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह तस्वीर साबित करती है कि सरकार ने उन्हें और विस्तार न देकर सही किया।