मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ब्रह्मलीन श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का 74 बंगले क्षेत्र में पहुँचने पर स्वागत किया। यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा संत हिरदाराम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करुणाधाम आश्रम तक पहुँची। यात्रा के स्वामी दयानंद नगर में पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बी-8 निवास पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यात्रा वाहन में सुसज्जित ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्म-दिवस के अवसर पर इस यात्रा के उद्देश्य को पावन बताते हुए महाराज जी के योगदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्रह्मलीन श्री बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के सुपुत्र और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज की धर्मपत्नी और गुरुमाता श्रीमती ममता शांडिल्य का पुष्पों से स्वागत किया।
विधायक श्रीमती कृष्णा गौर सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त और नागरिक शामिल हुए
More Stories
एमपी वक़्फ़ बोर्ड नीलाम करेगा अपनी संपत्ति: आर्थिक तंगी के चलते लिया फैसला, राष्ट्रपति बोले- गरीबों के मदद में खर्च की जाएगी राशि
MP Weather Update: एक प्रतिकूल प्रणाली के चलते प्रदेश के दो हिस्सों में बारिश, इंदौर-उज्जैन में बारिश, विंध्य और बुंदेलखंड में लू
MP मॉर्निंग न्यूज: दिल्ली दौरे पर CM मोहन, आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, प्रदेश में मिली हार और दलबदल पर होगी चर्चा