Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इस सप्ताह मानसून की गति धीमी रहने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि मानसून (Monsoon) पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है लेकिन इस सप्ताह इसकी प्रगति कुछ धीमी रहने की संभावना है. 

विभाग ने एक बयान में कहा- ‘उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी भागों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.’ विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इसके बाद, एक सप्ताह के लिए मानसून की प्रगति धीमी रहेगी.

तापमान कम, उमस ने बेहाल किया

उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी व उमस झेलनी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान भले ही 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो, लेकिन नमी अधिक होने के कारण लोग पसीने से तरबतर हैं। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 49 फीसदी रह गई। हवा 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।