Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जेल से छूटी महिला ने लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप में फंसा 30 लाख वसूले, ये लड़कियां जानिए कैसे आपको फंसा लेंगी

Honey Trap Banda Case: हनी ट्रैप के केस इन दिनों बढ़ते ही जा रहे है। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने जेल से छूटने के बाद लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के मुताबिक महिला पहले भी हनी ट्रैप और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल जा चुकी है।

 

honey trap case banda police arrest womenहाइलाइट्सयूपी के बांदा में महिला ने लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप में फंसायामहिला ने जेल से छूटते ही युवक को बनाया शिकार, ऐंठे 30 लाख रुपयेबांदा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, एक युवक पहले कर चुका है सुसाइड बांदा: यूपी के बांदा में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए ऐंठ लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसी महिला के शिकार एक सर्राफा व्यवसाई ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने तब जेल भेजा था। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हनी ट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि इसके बाद भी युवती लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इससे से तंग होकर युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को तत्काल पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। जेल से छुटने के बाद फिर हनी ट्रैप में फंसाया7 मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई शैलेश जडिया को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर शैलेश जडिया ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें महिला का नाम खोलते हुए उसके प्रेमी का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस महिला ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में राहिला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत से छूट कर फिर बाहर आ गई और उसने लखनऊ निवासी युवक को अपना शिकार बनाया, जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका को जेल जाना पड़ा।
रिपोर्ट – अनिल सिंह
अगला लेखBSP: 40 करोड़ का पौधा, बसपा सरकार में हुआ बड़ा घोटाला? 10 साल बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जानिए क्या आदेश दिया

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें