Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कसडोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आसपास से आए नागरिकों ने उत्साह से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूर्जा-अर्चना की और राज्य गीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कर्ज माफी वाले किसान हाथ उठाए। हाथ नहीं उठाने वाले किसानों से भी पैसे वापिस नहीं लिए जायेंगे।
श्री कोमल राम साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका एक लाख रूपया कर्ज माफ हुआ है। मुख्यमंत्री के पूछने पर श्री कोमल राम ने कहा बहू बर 30 हजार का लॉकेट लिया है।
ग्राम रोहांसी के किसान सिकंदर ने कहा 15 हजार रूपए लिया था, कर्ज माफ हो गया। पहले आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, अब ठीक है।
मुख्यमंत्री ने आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
चरोदा निवासी गीता साहू ने बताया कि गोठान बन गया है। 98 क्विंटल गोबर बेच के बड़ी गाय खरीदी है, रोजाना 4 किलो दूध बेचती हूं। यह योजना एकदम बढ़िया लगत हे, आमदनी 6 हजार रूपए महीना हो गई है। आप ला बहुत-बहुत बधाई, काका हमर मन के।
ग्राम साहड़ा के श्री दुर्गा प्रसाद ने बताया हॉट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् शुक्रवार को एम्बुलेंस आती है। निःशुल्क उपचार मिल रहा है।
ग्राम घोटिया की श्रीमती गिरिजा ढिढी बताया जैविक खाद बेचकर आटा चक्की खरीदी है। चार पहिया वाहन खरीदी थी, गाड़ी-जल गई। मुख्यमंत्री ने एक और गाड़ी खरीदने साढ़े तीन लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी के कक्षा 12 वीं के छात्र प्रदीप कुर्रे ने इंग्लिश में बताया बेहतर पढ़ाई हो रही है। प्राईवेट स्कूल में बहुत फीस देना पड़ती थी। यहां निःशुल्क पढ़ाई हो रही है।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा कुमारी भाग्यश्री पटेल ग्राम रोहांसी ने बताया कि यह पढ़ाई का सबसे अच्छा हिस्सा है। शिक्षक का संदेह जल्दी दूर हो जाता है। (It’s best part of study, teacher’s doubt clearing quickly)
गोदवारी साहू ने बताया ओड़ान मायके है, पवनी ससुराल है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवा मन ल खेले के मौका मिले हे। कबड्डी में संभाग स्तर तक पहुंचे हे।
मुख्यमंत्री बलौदाबाजार विकासखण्ड के लाहोद पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने किया आत्मीय स्वागत। मुख्यमंत्री को पहनाई सूत की माला।
मुख्यमंत्री के हाथों ग्राम चरोदा की गोठान समिति को मिली बिजली चलित चाफ कटर मशीन।
मुख्यमंत्री ने लाहोद में लघु कृषक और श्रमिक श्री अघनू कोसले के घर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने अघनु कोसले घर के सामने स्थित जैत-खंब पर पूजा-अर्चना की।
निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ओड़ान कार्यक्रम में दिव्यांग डोमार और बोदली को सौंपा 1 लाख रूपए का चेक।
मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के लिए सीटी स्कैन का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने ग्राम लाहोद में कसडोल विधानसभा क्षेत्र 52 करोड़ 41 लाख रूपए की लगत वाले 46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
ग्राम जुड़ा की श्रीमती रेणु ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से मेरे स्वास्थ्य में पूर्ण रूप सुधार हुआ है। गांव के अन्य महिलाएं भी इसका लाभ ले रही है बच्चों को भी लाभ मिल रहा है।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कक्षा सातवीं के छात्र कृष वर्मा ने बताया कि निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा से हम गरीब छात्रों को अवसर मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री का थ्री-डी प्रिन्टर डिजाईन करने की बात भी बताई।
इसी प्रकार कक्षा सातवीं की छात्रा भूमि वर्मा ने अंग्रेजी में अपना परिचय देते हुए कहा स्कूल में बेहतर पढ़ाई के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अन्य गतिविधियों नियमित संचालन किया जा रहा है। महतारी दुलार योजना के तहत् में 5 हजार रूपए प्रतिवर्ष मिलता है।
ग्राम लवण के युवा मितान के अभय तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा परंपरागत् खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने मत्स्य, समाज कल्याण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत् सामग्री वितरण किया।
मुख्यमंत्री जिला साहू संघ बलौदाबाजार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।