Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Basti Toilet : एक टॉयलेट में डबल सीट… NBT ऑनलाइन की खबर का असर, 2 अफसर सस्पेंड, चमके शौचालय

Default Featured Image

Unique Toilet In Basti: बस्ती जिले कुदरहा ब्लॉक के गौराधुंधा गांव चर्चा का विषय बना हुआ था, क्योंकि विकास भवन के कर्मचारियों की और अधिकारियों के कारण एक अजब-गजब कारनामा सामने दिखाई दे रहा था। एक टॉयलेट सीट की जगह 2 टॉयलेट सीट एक ही चेंबर में बैठा दिया। एनबीटी की खबर चलने के बाद प्रशासन जागा और वर्तमान और तत्कालीन ग्राम सचिव को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

 

बस्ती के टॉयलट में डबल सीटहाइलाइट्सबस्ती मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र का मामलापंचायतराज अधिकारी शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गईंभ्रष्टाचार करने वाले तत्कालीन ग्राम सचिव और वर्तमान ग्राम सचिव को सस्पेंडरंग रोगन कर टॉयलेट को चमका दिया गया हैबस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में कुदरहा ब्लॉक का गौराधुंधा गांव में बनाया गया डबल पॉट का टॉयलेट (Basti Toilet) पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक टॉयलेट में दो सीट लगा कर इंजीनियरों ने इंजीनियरिंग का नायाब नमूना पेश किया है। इन इंजीनियरों के इस नायाब खोज को देख कर लोगों को एक बार हंसी तो जरूर आ जाती है। एनबीटी ऑनलाइन की खबर के बाद भ्रष्टाचार करने वाले तत्कालीन ग्राम सचिव और वर्तमान ग्राम सचिव को सस्पेंड कर दिया है।

एनबीटी ऑनलाइन की खबर के बाद जागा प्रशासन
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की खबर के बाद अब 10 लाख की लागत से बने इस भ्रष्टाचार के समुदाय शौचालय पर अब एक्शन शुरू हो गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार करने वाले तत्कालीन ग्राम सचिव नीरज और वर्तमान ग्राम सचिव पूनम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। लघु सिंचाई के जेई पर विभागीय कार्रवाई की संतुति की गई है, पूर्व और वर्तमान प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
चमक गए टॉयलेट
दो पॉट वाले टॉयलेट पर फजीहत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और आनन फानन में मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। दो पॉट को तोड़ कर एक पॉट लगा दिया गया है, सभी दरवाजों को नया लगा दिया गया है। टाइल्स भी नए लगाए गए हैं पानी की व्यवस्था सही की गई है। रंग रोगन कर टॉयलेट को चमका दिया गया है। 10 लाख की लागत से बने समुदाय शौचालय का अब लोग उपयोग कर सकेंगे।पहले भी सामने आ चुका है मामला
पिछले साल मार्च में भी ऐसा ही डबल सीट का शौचालय चर्चा का विषय बना हुआ था। बस्ती में इंजीनियरिंग का यह पहला अजूबा नहीं है। मार्च 2021 में भी इसी तरह का डबल पॉट वाला शौचालय चर्चा का विषय बना था। साल्टवआ ब्लॉक के भीउरा गांव में जिला पंचायत राज विभाग के होनहार, इंटेलिजेंस और कुछ अलग करने की सोच रखने वाले इंजीनियरों ने एक टॉयलेट में डबल सीट लगा कर नया कारनामा किया था।
इनपुट-वसीम अहमद
अगला लेखToilet News: ये है अनोखा टॉयलेट, एक साथ दो लोग जा सकते और दरवाजे की भी जरूरत नहीं

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें