Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री पुजारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रोहित पुजारी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आमंत्रण-पत्र दिया और वर्ल्ड कप हॉकी की टी शर्ट भी भेंट की। भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप -2023 के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 की अवधि में होना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य मंत्री श्री पुजारी को आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया।

You may have missed