Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के सहायक होगा जोहार खिलाड़ी पोर्टल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की सतत निगरानी के लिए जोहार परियोजना पोर्टल लॉन्च किया। अब परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की गति की जानकारी राज्य सरकार की निगरानी में रहेगी। रीयल टाइम डेटा पोर्टल सरकार गठन के बाद शुरू की गई परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए प्रमुख विभागों के बीच ठोस समन्वय सुनिश्चित करने में सहायक होगा। हर माह मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।

जोहार परियोजना पोर्टल सड़क,भवन समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की निगरानी करेगा। इसके जरिए परियोजनाओं की प्रतिदिन की प्रगति अपलोड की जाएगी। यह विभागों के बीच निरंतर समन्वय को भी बेहतर बनाएगा। समन्वय के अभाव में परियोजनाओं में देरी आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए परियोजनाओं का प्रति दिन का अपडेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

इस अवसर पर जोहार खिलाड़ी पोर्टल की भी लांचिंग हुई। यह पोर्टल खेल संस्कृति के विकास एवं जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान में सहायक होगा। पोर्टल के जरिए खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों का डेटा संग्रह किया जा सकेंगा, जिससे खेल को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।

You may have missed