Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नये साल पर अक्षरा सिंह के गाने पर थिरके रांची के य

LagatarDesk : राजधानी रांची में नव वर्ष 2023 का जश्न बहुत धूम-धाम से मनाया गया. रांची वासियों ने शानदार तरीके से 2022 को बाय-बाय और नये साल का वेलकम किया. पतरातू रोड स्थित कांके रिसॉर्ट सहित कई जगहों पर नये साल की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रांची के युवा कांके रिसॉर्ट में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी गाने पर खूब थिरके. वहीं बॉलीवुड के एवरग्रीन सिंगर अल्ताफ राजा के गानों ने समां बांध दिया. (पढ़ें, 2022 में हासिल की उपलब्धियां और 2023 में प्रबंधन के सामने हैं कई चुनौतियां)

अल्ताफ राजा ने जा बेवफा जा गाने से लोगों का किया मनोरंजन

रांची वासियों ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जोरदार स्वागत किया. अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाये और भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाकर लोगों का मनोरंजन किया. लोगों ने अक्षरा-अक्षरा कहकर एक्ट्रेस का मनोबल बढ़ाया. अल्ताफ राजा ने तुम तो ठहरे परदेसी… आवारा हवा का झोंका हूं…जा बेवफा जा… जैसे गाने गाये. इसके अलावा अरिंदम चक्रवर्ती और डीजे एएस ने लोगों को खूब नचाया.

इसे भी पढ़ें : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, इस्तीफा दिया

म्यूजिक की धून पर शाम से घूमते रहे लोग

नये साल का वेलकम आतिशबाजियों के साथ हुआ. जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर गयी, हर तरफ सिर्फ हैपी न्यू ईयर का शोर था. लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर नये साल की शुभकामनाएं दी. 31 जनवरी की शाम से ही रांची के लोग झूमते रहे. म्यूजिक की धून लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा था.

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

इसे भी पढ़ें : लातेहार : नव वर्ष पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने खुशहाली की कामना की

[wpse_comments_template]

 

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।