सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर जैन मुनि सुज्ञेयसागर के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव ने इसे लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि शाश्वत जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी ने प्राण त्याग दिए। भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है।
उप चुनाव के परिणाम के बाद निकाय चुनाव टाल रही भाजपा
इसके पहले दिए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है। इसीलिए भाजपा सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत निकाय चुनाव का आरक्षण किया। इसके बाद फिर उच्च न्यायालय में भी गलत शपथ पत्र दिया।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। भाजपा सरकार में सभी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नालियां, गंदगी, जाम पूरे प्रदेश में ये समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई हैं। इनसे सरकार लोगों को निजात नहीं दिला पा रही है। इसी के कारण निकाय चुनाव को टालने का काम कर रही है।
विस्तार

शाश्वत जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी ने प्राण त्याग दिए।भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
जैन तीर्थों की शुचिता की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। भाजपा सरकार की हृदयहीनता से समस्त विश्व में भारत की पंथ निरपेक्ष छवि खंडित हुई है। pic.twitter.com/ToKUeAUDza— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 4, 2023
उप चुनाव के परिणाम के बाद निकाय चुनाव टाल रही भाजपा
इसके पहले दिए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है। इसीलिए भाजपा सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत निकाय चुनाव का आरक्षण किया। इसके बाद फिर उच्च न्यायालय में भी गलत शपथ पत्र दिया।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। भाजपा सरकार में सभी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नालियां, गंदगी, जाम पूरे प्रदेश में ये समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई हैं। इनसे सरकार लोगों को निजात नहीं दिला पा रही है। इसी के कारण निकाय चुनाव को टालने का काम कर रही है।
More Stories
BIG BREAKING: दिल्ली-नोएडा के DPS, मदर मैरी और दिल्ली संस्कृति समेत 7 विद्वानों को बम की धमकी, लाजवाब हमला
राजस्थान पुलिस ने झारखंड से लॉफ़ी सप्लायर की शुरुआत की
पति-पत्नी ने मेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया