Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आप के भ्रष्टाचार पर नकेल कौन कसेगा

Default Featured Image

बढ़ती जा रही है केजरीवाल के भ्रष्टाचारी मंत्रियों की संख्याआम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल राजनीति में भ्रष्टाचार मिटाने आए थे लेकिन सत्ता मिलते ही भ्रष्टाचार के दलदल में गोते लगाने लगे। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो AAP के सबसे ज्यादा नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे। अब इस साल शुरुआत में ही पार्टी ने भ्रष्टाचार में अपना खाता खोल दिया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार में उनके मंत्री और नेता शराब घोटाले से लेकर तमाम भ्रष्टाचार में लिप्त होते रहे हैं। अब पंजाब में AAP की सरकार बने 10 महीने भी नहीं हुए कि भ्रष्टाचार के मामले में दो मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है। वहीं पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यहां तक कह दिया है कि हमारे पास इनके दो और मंत्रियों के भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत मौजूद हैं, जल्द इसका खुलासा करेंगे। अब इससे समझा जा सकता है कि केजरीवाल की कथनी और करनी में कितना फर्क है।पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फौजा सिंह पर पिछले दिनों भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था और उनका एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने OSD के साथ भ्रष्टाचार से कमाई की बात करते हुए सुनाई दे रहे थे। फौजा सिंह सरारी का सितंबर 2022 में ऑडियो वायरल हुआ था। जब सरारी का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, उस वक्त सीएम भगवंत मान जर्मनी दौरे पर थे। उनके जर्मनी से वापस आने के बाद फौजा सिंह को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया था। आम आदमी पार्टी ने उनको दो कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। 1​ मिनट 35 सेकेंड के ऑडियो क्लिप में पैसे कैसे लेने हैं, इस संबंध में 2 व्यक्तियों के बीच बातें हो रही थीं। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि यह ऑडियो क्लिप कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके ओएसडी तरसेम कपूर के बीच बातचीत का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हुए पहले कैबिनेट विस्तार में फौजा सिंह को मंत्री बनाया गया था. उनके पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था।