Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

टेंट सिटी पर राजनीति शुरू: Akhilesh yadav के ट्वीट ने मचाई खलबली, वहीं अजय राय ने पदयात्रा कर दिया ये बयान

अखिलेश यादव
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार की रात टेंट सिटी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की टेंट सिटी का कूड़ा-कचरा गंगा को प्रदूषित नहीं करेगा, इसे सुनिश्चित किए बिना संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वैसे कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरे का भी निरीक्षण करना जरूरी होता है। भाजपा की राजनीति में गरीब नहीं हैं। उनपर नजर भी नहीं जाती है। 
कांग्रेस नेताओं ने अस्सी से राजघाट तक की पैदल यात्रा
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने अस्सी से राजघाट के बीच पदयात्रा कर स्थानीय प्रशासन को उनकी कमियां बताईं। कांग्रेस नेताओं की पदयात्रा के दौरान घाटों पर कहीं गंदगी, अव्यवस्था, घाटों की दरकती सीढ़ियां और कहीं गंगा में गिरता हुआ मलजल भी नजर आया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मां गंगा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। कुछ घाटाें को छोड़कर बाकी घाटों की हालत दयनीय है। पदयात्रा का संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, विश्वनाथ कुंवर, पूनम कुंडु आदि मौजूद रहे।

विस्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार की रात टेंट सिटी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की टेंट सिटी का कूड़ा-कचरा गंगा को प्रदूषित नहीं करेगा, इसे सुनिश्चित किए बिना संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वैसे कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरे का भी निरीक्षण करना जरूरी होता है। भाजपा की राजनीति में गरीब नहीं हैं। उनपर नजर भी नहीं जाती है। 

काशी की ‘टेंट सिटी’ का कूड़ा-कचरा,गंदगी व अपविष्ट गंगा जी में जाकर प्रदूषण नहीं फैलायेगा, इसको सुनिश्चित किये बिना टेंट सिटी के संचालन की अनुमति न हो।

वैसे कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरे का भी निरीक्षण करना ज़रूरी होता है। भाजपा की राजनीति में ग़रीब पर नज़र नहीं जाती।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 9, 2023