Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mathura News : कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराईं गाड़ियां, 6 अमेरिकी समेत 24 से ज्यादा लोग घायल

Default Featured Image

Yamuna Expressway Accident: घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई विदेश नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में यात्रियों से भरी मिनी बस के साथ-साथ कई वाहन टकराए। सड़क हादसे में 6 विदेशियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना ऑथरिटी की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ये हुए घायलमंगलवार को थाना मांट इलाके के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जा रही गाड़ियां टकरा गईं। एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया। हादसे में लुइस (58), एंड्रिया (56), करला (60), केटी (22), रोहांडा (52), पोल (53) निवासी न्यूयार्क और सुभाष निवासी आया नगर नई दिल्ली, हरप्रीत सिंह निवासी परवांश मोहल्ला निवासी नई दिल्ली घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य चल रहा है।

पांच गाड़ियों में दस हुए घायल, एक की हालत गंभीर बनी हुई हैटोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर कोहरे के बचाव के लिए टीम लगी हुई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी दीपक चौधरी ने बताया कि कोहरा घना था। 10 मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हादसे में किसी की जान नहीं गई। कई विदेशी भी घायल हो गए हैं। पांच गाड़ियों में दस घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट- निर्मल राजपूत
अगला लेखMathura : बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाने में टूटेंगे सैकड़ों मकान और दुकानें, लोगों की रोजी पर बड़ा संकट

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें