
जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली प्रातः साढ़े 8 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली साढ़े 12 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित करने समय निर्धारित किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले शालायें यथावत प्रातः 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक संचालित रहेंगी। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों सहित अनुदानप्राप्त शालाओं और मदरसा विद्यालयों में अनिवार्यतः लागू होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 25 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। उक्त परिवर्तित समय के अनुसार स्कूलों का संचालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों, प्राचार्यों तथा प्रधानपाठकों को दिये गए हैं।
More Stories
पॉल पेलोसी के हथौड़े से हमले का पुलिस बॉडी-कैमरा वीडियो जारी किया गया
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार
2024 कोपा अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा | फुटबॉल समाचार