Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Large Fish: बाप रे! यूपी के देवरिया में मिली 105 किलो की मछली, साइज देखकर रह जाएंगे हैरान

Default Featured Image

Large Water Fish: उत्तर प्रदेश के देवरिया में मछुआरों के हाथ एक बड़ी और वजनदार मछली हाथ लगी। मछली का वजन 105 किलो बताया गया है। यह मछली गोंद प्रजाति की बताई जा रही है। बाद में इसे एक कारोबारी ने 30 हजार की कीमत देकर खरीद लिया।

 

देवरिया में मिली मछली वजन 105 किलोदेवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पिण्डी गांव के पास सरयू नदी में शुक्रवार को 105 किलो की गोंद प्रजाति की मछली पाई गई। नदी में मछुआरे के जाल में विशालकाय फंसी जिसे बाद में नाव पर लादकर किनारे तक लाया गया। जहां मछली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ गई। मऊ के एक मछली व्यवसायी ने इस मछली को 30 हजार रुपए में खरीदा और पिकअप से लादकर ले गया। इसके पहले भी सरयू नदी में इस तरह की मछलियां पाई गई हैं।नाव पर लादकर किनारे ले आए मछुआरे
सोमवार को पिण्डी गांव के मछुआरे सरवन साहनी ,मोहन साहनी और बृजराज साहनी सरयू नदी में मछली मार रहे थे। मछुआरे शिकार करते नदी में आगे तक निकल गए। इसी बीच उन्हें जाल में किसी भारी चीज के फंसे होने जैसा महसूस हुआ। मछुआरों को लगा कि जाल में मछली के अलावा कोई अन्य चीज फंस गया है। जाल खींचने पर छोटी मछलियों के साथ एक विशालकाय मछली फंसी हुई दिखाई दी। मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद मछली को नाव पर लादा और किनारे ले आए। नाव में से नीचे उतारने के बाद उसकी तौल करने पर मछली की लंबाई 3 से 4 मीटर और उसका वजन 105 किलो था। व्यापारी ने 30 हजार में खरीदा
इतनी बड़ी मछली मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मछली मार्केट में मऊ जिले के एक मछली व्यापारी ने इस मछली को 30 में खरीदा और पिकअप से लाद कर ले गया। मछुआरों ने बताया यह गोंच प्रजाति की मछली है। सरयू नदी में इस तरह की मछलियां इसके पहले भी पाई गई हैं। यह मछली नदी के बीच धारा में ही मिलती है। सरयू नदी में पाई जाती है यह मछली
जिला मत्स्य अधिकारी नंदकशोर ने बताया कि यह मीठे पानी में पाई जाने वाली गोंच प्रजाति की मछली है। सरयू नदी व उससे जुड़ी नदियों में यह मछली कभी कभी मिल जाती है। इसका वजन एक से डेढ़ कुंटल के बीच होता है।
इनपुट- कौशल किशोर त्रिपाठी
अगला लेखDeoria: 81 साल की महिला से 6 साल पहले दुष्कर्म, पीड़िता की मौत के बाद आया कोर्ट का ये फैसला

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें