Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री शरद यादव ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा में व्यतीत किया। वे अपने कार्यों एवं विचारों के रूप में सदैव आमजन के हृदय में जीवित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।