Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Aligarh में मीट की खरीदारी के दौरान विवाद, हाथापाई और बढ़ा बवाल… तीन घायल, डीएम ने कही ये बड़ी बात

Default Featured Image

Aligarh Violence: अलीगढ़ में मीट की खरीदारी के दौरान हिंसा भड़कने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में विवाद ने विकराल रूप ले लिया। इस मामले में प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। तनाव को खत्म कराने की कोशिश चल रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हाइलाइट्सअलीगढ़ में मीट दुकान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई थी पहले बहसबहस के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों के बीच शुरू हो गई मारपीट, पथरावमामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक घटनास्थल पर पहुंचेपथराव के साथ फायरिंग की भी सूचना, विवाद को शांत कराने का चल रहा प्रयासअलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीट की खरीदारी के दौरान विवाद इतना गहराया कि दो पक्षों के बीच हिंसा शुरू हो गई। प्रशासन की टीम को मामला शांत कराने के लिए जुटना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर दोनों पक्षों को शांत कराने और तनाव को खत्म करने की कोशिश की है। मीट की दुकान से मीट की खरीदारी के दौरान पूरा विवाद गहराया है। एक ढाबे पर कुछ लोगों के खाने के दौरान विवाद गहराने की बात सामने आई है। दोनों तरफ से जमकर पथराव की बात सामने आ रही है। सराय सुल्तानी इलाके का मामला बताया जा रहा है। पथराव और प्रदर्शन के अलावा फायरिंग की भी सूचना आ रही है। हालांकि, पुलिस ने इस प्रकार की किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है।

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र स्थित सराय सुल्तानी में एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान विवाद बढ़ा। देखते ही यह मामला दो पक्षों के बीच बड़े विवाद में बदल गया। मामला दो पक्षों से समुदाय तक में पहुंचा। इसके बाद दोनों से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। लोगों ने सड़क पर जमा होकर हंगामा शुरू कर दिया। रोड जाम कर दिया गया। आगरा रोड पर मदार गेट चौराहे और हाथरस अड्‌डे से निकलने वाले वाहनों को रोका गया। मामले की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो पक्षों में बवाल बढ़ने और पथराव की सूचना के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नेथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत मौके पर पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी वहां पहुंच गए।

अलीगढ़ में घटला के बाद लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि दो पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और मामला बढ़ता चला गया। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी सुरक्षित हैं। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। आकाश, सिद्धार्थ और नरेश गौतम को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद बड़ी संख्या में तैनात किए गए पुलिस के जवान

घटनास्थल पर कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस बल और पीएसी माहौल को शांत कराने का प्रयास करती रही। वहीं, घायल युवकों के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। मीट शॉप को बंद किए जाने की मांग की गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारी कर रहे थे।

अलीगढ़ डीएम ने घटना के बारे में दी है जानकारी

डीएम ने दी जानकारी
अलीगढ़ में भड़की हिंसा मामले में डीएम इंदर विक्रम सिंह ने कहा कि एक दुकान से मीट खरीदने को लेकर कुछ लोगों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसके बाद पथराव होने लगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मांस खरीदने आए थे। किसी बात पर ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हो गई। विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बढ़े मामले में दो लोग घायल हुए हैं। डीएम ने कहा कि मामले को हर एंगल से देखा जा रहा है। दुकानदार और ग्राहक अलग-अलग समुदाय के हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। स्थिति नियंत्रण में है और जांच चल रही है।
अगला लेखDog Marriage: टॉमी बना दूल्हा, जैली बनी दुल्हन… कुत्ते-कुतिया की बारात में जमकर नाचे लोग

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें