Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lucknow University Hungama: रोहित वेमुला की बरसी मनाने को लेकर दो छात्र गुटों में भिड़ंत, लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल

Default Featured Image

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। छात्र नेता रोहित वेमुला की बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति न मिलने के कारण आक्रोशित छात्र प्रशासनिक भवन के पास जमा हुए थे। इसी दौरान आइसा और एबीवीपी के छात्र एक- दूसरे से भिड़ गए। एबीवीपी के छात्रों पर जय श्री राम का नारा लगाने और हमला करने का आरोप लगा है। कैंपस में इस भिड़ंत के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों छात्र गुटों को एक- दूसरे से अलग किया। दरअसल, 17 जनवरी 2016 को रोहित वेमुला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उस समय यह मामला काफी गरमाया था। रोहित वेमुला के निधन की बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति न मिलने के बाद छात्र संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। विश्वविद्यालय परिसर में अभी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

आइसा से जुड़े छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पास जमा हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन पर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न दिए जाने को लेकर वे भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान छात्रों का दूसरा गुट प्रशासनिक भवन पर जुट गया। वह रोहित वेमुला के पक्ष में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ नारे लगाने लगा। दूसरे गुट ने जय श्री राम का नारा लगाना लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों छात्र गुट आमने-सामने आ गए। मामला को गरमाता देख दोनों छात्र गुटों से जुड़े स्टूडेंट्स वहां जुटने लगे। छात्रों की बड़ी संख्या पहुंचने के बाद भिड़ंत तेज हो गई। माहौल गरमा गया। हाथापाई जैसी स्थिति को देखते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस कैंपस में पहुंची। दोनों गुटों के छात्रों को अलग किया जाना शुरू किया गया। भिड़ंत को हिंसक होने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।रोहित वेमुला की मनाई जानी थी बरसी
विश्वविद्यालय कैंपस रोहित वेमुला थे बरसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आइसा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होना था। वहीं, एनएसयूआई ने भी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की थी। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिल पाई थी। इस मामले को लेकर छात्रों का एक गुट विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना देने की तैयारी कर रहे थे। छात्रों का एक गुट जैसे ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू किया। प्रदर्शन और धरना देने के लिए जुटा, दूसरा गुट वहां पहुंच गया। दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

विश्वविद्यालय मुख्यालय पर इसके बाद दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। छात्र और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद शुरू हो गया। छात्रों का एक गुट दबाव में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न देने की बात कर रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस में पहुंची। छात्रों को हटाने का प्रयास शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों छात्र गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों छात्र गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस ने माहौल को संभालन के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया।

विश्वविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण
छात्रों के दो गुटों की भिड़ंत के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों का जुटान शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन निशाने है। छात्रों का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी जानी चाहिए। छात्र प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय कैंपस में सभी विचार को समान मौका दिए जाने की मांग की जा रही है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की टीम और प्रॉक्टोरियल बोर्ड घटनास्थल पर तैनात है। माहौल को शांतिपूर्ण करार दिया जा रहा है। किसी प्रकार की मारपीट की घटना के न होने का दावा किया जा रहा है।