Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Python News : बाप रे! जब अचानक अलीगढ़ के गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने ऐसे पकड़ा

Default Featured Image

अलीगढ़: अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के गांव बाजगढ़ी में अजगर ग्रामीणों के डर का सबब बन गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो गांव में कई विशालकाय अजगर विचरण कर रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर पकड़ लिया। जिसकी लंबाई 10 फीट बताई जा रही है। गांव में अजगर होने की बात से ग्रामीणों में हड़कंप मच हुआ है।

पिछले दिनों जवां कस्बा में तेंदुआ निकल आया था। जिसने क्षेत्र में काफी आतंक मचाया था। तेंदुए के बाद अब थाना जवां क्षेत्र के गांव बाजगढी में खतरनाक अजगरों का आतंक है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विशालकाय अजगर विचरण कर रहे हैं।

ऐसा ही एक अजगर गुरुवार को झाड़ियों में पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी कोशिशों के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है।

गांव में 4- 5 अजगर और होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि गांव ऐसे 4-5 अजगर और होने की आशंका है। जिससे ग्रामीणों और पशुओं की जान को खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में अजगर की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन उस समय टीम को गांव में अजगर नहीं मिला। जिससे टीम वापस लौट गई। अब दुबारा गांव में अजगर नजर आने लगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
वन क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अजगर की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो तत्काल टीम भेजकर अजगर को पकड़ा जाएगा।