Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Weather Update: यूपी-दिल्ली में बारिश से बिगड़ेगा मौसम, उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

Default Featured Image

लखनऊ: ठंड से अभी राहत मिलती नजर नहीं आएगी। अगले एक-दो दिन में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐस में लोगों को अभी संभल कर रहना होगा। अभी दिन में हल्की धूम निकलने के बाद भी अचानक तामपान गिर सकता है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को भी अभी ठंड का सामना करना होगा। रविवार यानी 28 जनरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए उत्तराखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी की राजधानी शहर में ठिठुरन भरी सर्दी फिर से लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ों से आरने वाली सर्द हवाएं, मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ाएंगी। पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस पारा नीचे गिर सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं शहर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। इसके साथ सर्द हवाएं चलने से सिहरन भी बढ़ी रही, हालांकि दोपहर एक बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। इस बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि 31 जनवरी के बाद एक बार तेजी से मौसम बदल सकता है। लोगों को दोबारा से ठिठुरन सताएगी। सर्द हवाओं की विदाई पांच फरवरी के बाद हो सकती है।नोएडा में हो सकती है बारिशशहर में तीन दिनों से लगातार बादल छाए रहे। शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली। इससे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि ठंडी हवाओं ने भी अपना असर दिखाया। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5.8 सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। सुबह से धूप का आनंद लेने के लिए सेक्टर-सोसायटी के लोग बालकनी और पार्क में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) भी धूप रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण रविवार को बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार 23 से 27 जनवरी तक फिर पश्चिमी विक्षोभ आया, जो पिछले विक्षोभ से काफी असरदार रहा। इससे यूपी, पंजाब समेत कई इलाकों में बारिश हुई लेकिन ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हो सकता है।गाजियाबाद में ठंड से 3 लोगों की मौतबीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के चलते सर्दी अचानक से बढ़ गई है। इसके चलते जिले में बीते 24 घंटों में 22 साल के एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों को कंबाइंड और एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में लाया गया था, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। ठंड लगने से बीमार हुए 30 से ज्यादा मरीजों को हाल ही में सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण सांस और दिल के मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है। सरकारी अस्पतालों में ही हाई बीपी के रोजाना दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में पैरालाइज के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान सरकारी अस्पतालों में गंभीर हालत में पहुंचे सांस और दिल के मरीजों की मौत हुई है।

शुक्रवार सुबह कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से सुनील कुमार (49) को पुलिस ने एमएमजी अस्पताल पहुंचाया था, उसकी सांसें तेजी से चल रही थीं। इमरजेंसी में उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे कंबाइंड अस्पताल की इमरजेंसी में मंडोली दिल्ली के रहने वाले रविंद्र (30) को हार्ट अटैक की शिकायत पर लाया गया था, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविंद्र को अस्पताल लाने वाले रामअवतार ने बताया कि रविंद्र ऑटो पर क्लीनर का काम करता था। अचानक उसके सीने में दर्द उठने लगा तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरुवार रात करीब 10 बजे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में टिक्कू (22) को लाया गया। वह पुराने रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पीछे पड़ा था। उसकी सांसें तेजी से चल रही थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर की रायगाजियाबाद जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सर्दी में सुबह-शाम खुले में जाने से बचें और यदि बाहर जाना जरूरी हो तो अच्छे से गर्म कपड़े पहनकर ही जाएं। मधुमेह, रक्तचाप, सांस और दिल के रोगी अपनी दवा का नियमित रूप से सेवन करते रहें और खानपान का भी ध्यान रखें। अधिक बसा और नमक युक्त खाना खाने से परहेज करें।दिल्ली में आगे 2 दिन बारिश के आसारराजधानी में कई दिनों बाद सुबह-शाम की ठंड ने पूरे मिजाज के साथ वापसी कर ली है। शुक्रवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। ठंड की वजह पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं हैं। अब रविवार से ठंडक पर एक बार फिर विराम लग जाएगा। बूंदाबांदी के बीच न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। फरवरी के पहले हफ्ते तक मौसम के इसी तरह के बने रहने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान महज 5.8 डिग्री पर सिमट गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। लोदी रोड का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, रिज का 4.1 डिग्री, आया नगर का 4.6 डिग्री, जाफरपुर का 4.3 डिग्री, मंगेशपुर का 4.6 डिग्री रहा। अब शनिवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तामपान महज 5 डिग्री रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने के आसार है। 29 जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। 30 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में सर्दी के सीजन में अभी तक बारिश नहीं हुई है। हालांकि, पिछले दिनों मौसम विभाग ने हल्की-फुल्की बारिश या बौछार पड़ने की आशंका व्यक्त की थी। अब 29 जनवरी को हल्की बारिश पड़ने के आसार जताए गए हैं।