Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP MLC Election Results Live: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, कड़ी सुरक्षा में चल रही काउंटिंग

Default Featured Image

11:09 AM, 02-Feb-2023

डीएम और एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
जिला अधिकारी और एसएसपी ने गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में एमएलसी मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। 

10:29 AM, 02-Feb-2023

अधिकारियों ने मतगणना स्थल का दिया दौरा
गोरखपुर विश्वविद्यालय मतगणना स्थल जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और एसएसपी गौरव ग्रोवर पहुंचे। अधिकारियों ने मतगणना स्थल का दौरा दिया। 

10:24 AM, 02-Feb-2023

कानपुर में मतगणना जारी, डीएम और कमिश्नर संभाल रहे कमान
कानपुर में खंड स्नातक, शिक्षक पद की मतगणना आईटीआई परिसर में सुबह 8 बजे से चल रही है। जिलाधिकारी और कमिश्नर भी मतगणना की व्यवस्था देख रहे हैं। करीब 15 राउंड में मतगणना पूरी होगी। कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव जिले में हुए मतदान की मतगणना हो रही। मतगणना के लिए करीब 224 कर्मचारी कमान संभाल रहे हैं। दो कमरों में 14-14 मेज लगाई गईं हैं।  जिसपर 4-4 कर्मचारी तैनात हैं। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी फोर्स तैनात है।

10:05 AM, 02-Feb-2023

बदायूं में हुई थी सबसे अधिक वोटिंग 
बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कुल एक लाख 72 हजार 297 मतदाताओं में 53.79 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बदायूं में सबसे अधिक 63.70 फीसदी वोट डाले गए। वहीं रामपुर में सबसे कम 45.04 फीसदी मत पड़े थे। 

09:52 AM, 02-Feb-2023

कुल 53.79 फीसदी हुआ था मतदान 
आंकड़ों में भाजपा मजबूत है। इसी बलबूते भाजपा के नेता हैट्रिक का दावा कर रहे हैं। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि हवा बदल चुकी है। सपा के पक्ष में माहौल है। उनकी जीत होगी। अब इसका फैसला तो बृहस्पतिवार को हो होगा कि सदन कौन पहुंचेगा। बता दें कि बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के नौ जिलों में 30 जनवरी को 53.79 फीसदी मतदान हुआ था। 

09:40 AM, 02-Feb-2023

इस सीट पर भाजपा का दबदबा
आंकड़ों की बात करें तो इस सीट पर भाजपा का दबदबा है। साल 1986 से 2017 तक हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ही जीत मिली। डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से पहले डॉ. नैपाल सिंह इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं। साल 2014 में वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए तो पार्टी ने उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को चुनाव लड़ाया। जयपाल सिंह ने भी पार्टी को जीत दिलाई।

09:23 AM, 02-Feb-2023

आज होगा किस्मत का फैसला
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र सीट के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुल जाएगा। वैसे तो 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, मगर लड़ाई भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और सपा के शिव प्रताप सिंह के बीच है। डॉ. व्यस्त लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं और हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं तो सपा के शिव प्रताप सिंह का दावा है कि इस बार चुनाव सपा ही जीतेगी। 

08:56 AM, 02-Feb-2023

UP MLC Election Results Live: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, कड़ी सुरक्षा में चल रही काउंटिंग

विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से गोरखपुर, बरेली, झांसी और कानपुर में चल रही है। 3 फरवरी की देर रात तक परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। पांच सीटों पर कुल 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शिक्षक खंड कानपुर-उन्नाव और इलाहाबाद-झांसी सीट पर कुल 19 प्रत्याशी हैं। स्नातक खंड की गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर और बरेली-मुरादाबाद सीट पर 44 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।