Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुरहानपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश बुरहानपुर जिला प्रशासन को दिए हैं। घायलों का उपचार बुरहानपुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।