Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची की आदिवासी चिकित्सक शिप्ती ने अफ्रीका के स

Ranchi : रांची निवासी मुंडा आदिवासी समाज की महिला और डॉक्टर शिप्ती श्रद्धा सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया. डॉ शिप्ती कोकर स्थित डॉन बॉस्को कालोनी की रहने वाली है. वर्तमान में दिल्ली में निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं. उन्होंने कृष्णेंदु दास के साथ तिरंगा लहराया. पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो पर्वत 5685 मीटर ऊंचा है. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 4 दिन तक ट्रैकिंग की. माउंट किलिमंजारो न केवल अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत है, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा एकल मुक्त खड़ा पर्वत और एक सुप्त ज्वालामुखी भी है. डॉ शिप्ती ने बताया कि वे और कृष्णेंदु 17 अगस्त 2021 को यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) की चोटी पर एक साथ चढ़े थे. माउंट किलिमंजारो और माउंट एल्ब्रस सात शिखरों में से हैं.

इसे भी पढ़ें – ऊर्जा विकास निगम : विभागीय परीक्षा में हिंदी विद्यापीठ देवघर से पास कर्मियों की नो इंट्री, कर्मचारियों में रोष