Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी में 11 IPS ऑफिसर्स के तबादले, बिकरू कांड के बाद सस्पेंड हुए DIG अनंत देव की वेटिंग भी हुई खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बदलाव हुआ है। राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 11 ऑफिसर्स का तबादला किया गया है। कानपुर में हुए बिकरू कांड के बाद निलंबित हुए अनंतदेव को डीआईजी रेलवे प्रयागराज का पदभार मिला है। वह पिछले साल अक्टूबर में बहाली के बाद से प्रतीक्षारत चल रहे थे।

उनके अलावा अजय पाल जौनपुर के एसपी बनाए गए। वहीं अजय साहनी सहारनपुर रेंज के DIG बने हैं। पवन कुमार एसपी नारकोटिक्स लखनऊ बने, जबकि शिवहरि मीना एसपी साइबर क्राइम लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं रोहन प्रमोद एसपी महिला बाल सुरक्षा बनाए गए।

दिनेश त्रिपाठी एसपी 112 मुख्यालय लखनऊ बने, जबकि विनीत जायसवाल डीसीपी लखनऊ बनाए गए हैं। कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल बने हैं। जयप्रकाश सिंह एसपी सुरक्षा मुख्यालय बने हैं। वहीं सुनीति एसपी प्रशासन मुख्यालय बनाई गईं। अभी कई अधिकारी वेटिंग लिस्ट में हैं।

31 जनवरी को डीजी कोऑपरेटिव सेल जीएल मीणा समेत चार अफसर रिटायर हो गए। रिटायर होने वाले अफसरों में डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार सिंह, डीआईजी यूपी-112 सौमित्र यादव और डीआईजी ट्रेनिंग महेंद्र यादव शामिल हैं।