Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल

मानसून देशभर पर छाने लगा है। सोमवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह राजधानी में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कहीं हल्की तो कहीं झमाझमा बारिश हुई। इस कारण कई इलाकों में पानी भर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की फुल्की बारिश होती रहेगी। जानकारी के मुताबिक, भी देश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं। ये हैं – 1. पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 2. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र पर चक्रवाती सिस्टम 3. ओडिशा से तमिलनाडु के तटीय भागों तक भी ट्रफ। इस कारण विभिन्न राज्यों में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 108 मिमी बारिश ओडिशा के सुंदरगढ़ में दर्ज की गई।

जानिए मानसून की रफ्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वी राज्यों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों तक पहुंच गया है। मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात के मध्य भागों तक भी दस्तक दे दी है। मानसून की रफ्तार मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में काफी अच्छी रही। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य समय से पहले मॉनसून ने दस्तक दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई इलाकों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान देश में सबसे ज़्यादा बारिश ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुई। बारिश का आंकड़ा 108 मिमी रहा।