Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कल सक्ती विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खैरा के स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। वहीं स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, विद्यार्थियों की संख्या, प्रतिदिन समय पर शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा 11वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी ली और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि किसी व्यक्ति को सफल होने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कड़ी मेहनत करना जरूरी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने प्रेरित किया।