Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य में कोरोना के 11903 केस सामने आए, इनमें 9015 स्वस्थ हुए; एक्टिव केस 2372 और 515 की मौत हो चुकी

मध्य प्रदेश में रविवार रात तक कोरोना संक्रमण के 179 नए केस सामने आए। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 11903 हो गई। बीते 24 घंटे में 7031 सैंपल की जांच की गई। 14 मरीजों की जान भी गई है। अब तक कुल 515 मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 9015 हो गई है। अब एक्टिव केस 2372 हैं। यानी इन लोगों का इलाज चल रहा है। इंदौर और भोपाल में एक्टिव केस क्रमश: 947 और 695 हैं।

इंदौर में 41 नए केसों के साथ संक्रमितों की संख्या 4329 हो गई। कुल 3185 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, भोपाल में 47 नए केस सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 2504 हो गई। कुल 83 लोगों की मौत हुई है और 1726 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

बड़वानी में 9 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 7 लोग राजपुर के 1 सेंधवा का तथा 1 जलगोन का है। राजपुर में यह लोग जवाहर चौक राजपुर के निवासी हैं। इसी तरह सेंधवा के खानदेशी मोहल्ला के 23 वर्षीय युवक और जलगोन के 17 वर्षीय किशोर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


कोरोना अपडेट्स…

  • सागर: जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें बीना रिफायनरी में कार्यरत एक कर्मचारी शामिल है। जिले में अब तक 278 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 211 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। बीएमसी के कोविड वार्ड में 41 मरीजों का उपचार चल रहा है।
  • भिण्ड: जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले। अभी तक 148 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके हैं, इनमें से 110 पाॅजिटिव ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी 38 पीड़ितों का उपचार चल रहा है। आज यहां मिले कोरोना पॉजिटिव में भिण्ड की 17वीं बटालियन के दो, भिण्ड पुलिस लाइन में एक, शास्त्रीनगर में तीन और हाउसिंग कॉलोनी का एक मरीज शामिल है।
  • जबलपुर: जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें भानतलैया रामनगर निवासी 39 वर्ष की महिला, नेपियर टाउन स्वामी दयानन्द वार्ड निवासी 56 वर्षीय पुरुष, फरीदाबाद में एक निजी कंपनी से रिटायर होकर 19 जून को लौटे देवरी बुजुर्ग, सतधारा तहसील सिहोरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, व्हीकल स्टेट सेक्टर की निवासी 55 वर्ष की महिला शामिल है। जिले में अब तक 352 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 279 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। अब एक्टिव केस 59 हो गए हैं।
  • सिवनी: सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। पहला पॉजिटिव घंसौर विकासखंड के ग्राम तुमडीपार में, दूसरा सिवनी विकासखंड के ग्राम कारीरात में, तीसरा मरीज लखनादौन में दिल्ली से आई महिला और चौथा छपारा विकासखंड मुख्यालय में पाया गया। नए केस घंसौर विकासखंड में मिले हैं।
  • शिवपुरी: रविवार को एक केस मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हो गई, इनमें से 22 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि चार मरीजों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
  • रतलाम: जिले के 14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें 13 रतलाम के और एक जावरा का है। हॉस्पिटल के बाहर कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित, पैरामेडिकल स्टाफ ने सभी का स्वागत किया।

You may have missed