Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP weather: सुबह से धूप और हवा, दिन में गर्मी, शाम में ठंडक… नोएडा से लखनऊ तक बदला मौसम

Default Featured Image

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। सुबह से तेज धूप निकल रही है। रात में हल्की हवाओं के असर के कारण ठंड जैसी स्थिति बनती है। शाम होते ही हवाओं के असर के कारण ठंड बढ़ती है। लोग इस बीच गर्म कपड़ों को छोड़ने लगे हैं। इस कारण सर्दी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में दोरसपन अभी बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है। दिन में धूप निकलने की वजह से अब रात के तापमान पर भी असर दिख रहा है। न्यूनतम तापमान भी अब 12 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। वहीं, यूपी के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। ह्यूमिडिटी बढ़े रहने के कारण दिन में उमस जैसी स्थिति महसूस की जाने लगी है।

राजधनी लखनऊ में सुबह से ही धूप का असर दिख रहा है। हल्की हवा के कारण धुंध और फॉग जैसी स्थिति से लोगों को निजात मिली है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, शाम होते ही ठंड में इजाफा हो रहा है। दिन में हवाओं का प्रभाव कम होने और ह्यूमिडिटी अधिक होने के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति का अहसास हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।नोएडा-गाजियाबाद में हवा का असर
नोएडा और गाजियाबाद में हवा का असर दिख रहा है। दिन में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण साफ मौसम बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बेहतर हुआ है। प्रदूषण का स्तर कम होने से लोगों को राहत मिली है।

नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार को दिन में ह्यूमिडिटी बढ़े रहने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होगा। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में इसी प्रकार का मौसम रहने का अनुमान है।

पूर्वांचल में मौसम हुआ साफ
पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। सुबह से ही चटख धूप खिली हुई है। रात को हवाओं के असर के कारण लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को राहत मिली है।

गोरखपुर में सुबह से ही खिली धूप जैसी स्थिति दिख रही है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद जताई गई है।

वाराणसी में ह्यूमिडिटी के कारण दिन में उमस जैसी स्थिति बनने का अनुमान है। रात को चली हवा से तापमान में कमी दिखी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।