Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी हॉकी खिलाड़ियों को बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश पुरूष हॉकी टीम को रोमांचक मुकाबले में ओडिशा को 3-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीम को भी रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश की गौरवान्वित करने वाली इन उपलब्धि पर सभी प्रदेशवासियों को गर्व है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने आज झारखंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। मध्यप्रदेश की बेटियाँ बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक-एक से बराबरी करने में सफल हो गई थी, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में वे 4 के मुकाबले 3 गोल ही कर सकीं और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मध्यप्रदेश की टीम ने पूरा परिश्रम किया और यह टीम भविष्य में होने वाली अन्य स्पर्धाओं के लिए अच्छी तरह तैयार हो चुकी है। खेलो इंडिया में पदक तालिका में मध्यप्रदेश तीसरे क्रम पर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 11 फरवरी को भोपाल में खेलो इंडिया की खेल गतिविधियों के समापन पर खेल प्रतिभाओं से भेंट और बातचीत के लिए उत्सुक हूँ।