मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 22 दिनों में सामान्य से दोगुनी 104 फीसदी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। सबसे ज्यादा बादल अभी तक बस्तर (142.7 मिमी), जशपुर (138.4 मिमी) और सरगुजा (123.9 मिमी) बरसे हैं। वहीं, अगले तीन दिन 25 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर और राजनांदगांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में ही बीते 24 घंटों के दौरान 22.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट और नमी बढ़ गई है। ऐसी स्थित अभी तीन दिन और बनी रहेगी। फिलहाल, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
प्रदेश में 1 जून से 22 जून अब तक रिकॉर्ड की गई बारिश
जिला | वर्षा (मिमी) | जिला | वर्षा (मिमी) |
रायपुर | 123.8 | सुकमा | 211.3 |
राजनांदगांव | 215.9 | बालोद | 205.8 |
सरगुजा | 155.7 | बलौदाबाजार | 129.5 |
बलरामपुर | 197.6 | बस्तर | 208.6 |
बीजापुर | 237 | बिलासपुर | 189.9 |
दंतेवाड़ा | 250.8 | धमतरी | 236.8 |
दुर्ग | 160.3 | गरियाबंद | 204.7 |
जशपुर | 276 | कांकेर | 215.3 |
कोंडागांव | 290.4 | कोरबा | 341.9 |
कोरिया | 199.6 | महासमुंद | 242.3 |
नारायणपुर | 232 | रायगढ़ | 238.3 |
ओडिशा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक चक्रवाती घेरा
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर पंजाब से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर तटीय ओडिशा तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका है। उत्तर अंदरूनी ओडिशा के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रवात है। दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक चक्रवात है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक इन सिस्टम के प्रभाव से बारिश होगी।
More Stories
रायपुर समाचार: फॉर्च्यून मेटालिक्स में मजदूर की मौत के 2 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर…अब होगी जांच
ईसा पूर्व पर भारी पड़े वोट: बिंद्रानवागढ़ में सबसे ज्यादा 81.19% वोट, क्षेत्र में चुनाव में समर्थकों का भारी वोट
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने डाला वोट, कहा- अटल जीत रही बीजेपी, वल्लभ भाई पटेल के चुनाव में बीजेपी को ही हुआ फायदा