Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अब तक 4.26 लाख संक्रमित; 1.74 लाख एक्टिव केस, 2.37 लाख ठीक हुए, 13 दिन से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा

Default Featured Image

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 26 हजार 140 हो गई है। बीते 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3000 मामले दिल्ली में आए। बीते 13 दिनों में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से काफी आगे निकल गई है। अब 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

टेस्टिंग बढ़ने के साथ तेजी से बढ़ रहे केस

संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह बीते दिनों टेस्टिंग का बढ़ाया जाना भी है। 16 जून तक देश में अधिकतम डेढ़ लाख टेस्ट हुए थे, अब इनकी संख्या 2 लाख के करीब है। रविवार को 1 लाख 90 हजार 730 कोरोना टेस्ट किए गए।

कामाख्या मंदिर 3 दिन के लिए बंद किया गया

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को आज से शुरू होने वाले अंबुवाची उत्सव की वजह से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस बार मंदिर प्रशासन ने मेले की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है। इस दौरान यहां केवल धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 75 दिन के लॉकडाउन के बाद मंदिर को 8 जून को खोला गया था। कामाख्या देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है। पिछले साल इस मेले में 25 लाख लोग शामिल हुए थे।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 179 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 41 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 34 और उज्जैन में 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 4329 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3185 मरीज ठीक हुए हैं।
  • महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में यहां 3870 संक्रमित मिले। यह एक दिन में कोरोना के नए केस का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। शनिवार को यहां सबसे ज्यादा 3874 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। पुणे में भी 24 घंटे में 823 मामले सामने आए। यहां यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। 
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 200 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में बागपत में 11, हरदोई और मुरादाबाद में 8-8, मुजफ्फरनगर में 2 फर्रुखाबाद में 7, एटा में डॉक्टर समेत 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • राजस्थान: यहां सोमवार को 67 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। इनमें से जयपुर में 28, धौलपुर में 10, कोटा, अजमेर और झुंझुनूं में 6-6, जबकि दौसा में 5, टोंक में 2 और सिरोही में 1 मरीज मिला। नए संक्रमितों में 2 दूसरे राज्यों के हैं। 
  • बिहार: राज्य में सोमवार को 24 जिलों में संक्रमण के 149 मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 23 मरीज मधुबनी में मिले। इसके अलावा दरभंगा में 17 और पटना में 16 मरीज मिले।