22 दिन से मध्यप्रदेश में हो रही रही बारिश ने करीब 20 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां प्रदेश में अब तक 139.3 मिमी बारिश हो चुकी है, वहीं भोपाल जिले में 337.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह प्रदेश में 114 प्रतिशत और भोपाल जिले में रिकॉर्ड 382 प्रतिशत ज्यादा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानक जेडी मिश्रा ने बताया कि लंबे समय बाद ऐसी स्थिति बनी है। अब तक 20 साल में इस तरह के बारिश के रिकॉर्ड नहीं हैं। और ज्यादा जानकारी के लिए पुराने आंकड़ों का आकलन कर रहे हैं।
सिर्फ भिंड जिले में सबसे कम 12.6 मिमी और ग्वालियर जिले में 17.5 मिमी पानी गिरा है। प्रदेश की बात करें तो जून में अब तक औसत से 114 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। औसतन इस दौरान 65.2 मिमी बारिश होती है, जबकि 139.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। यह मानसूनी सीजन में होने वाली कुल बारिश का करीब 32 प्रतशित कोटा अब तक पूरा कर चुका है।
8 जिलों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी
प्रदेश में भोपाल समेत 8 जिलों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल जिले के बाद सिंगरौली में 255.9 मिमी, देवास में 224.9 मिमी, हरदा में 210.6 मिमी, विदिशा में 211.7 मिमी, सीधी में 219.7 मिमी, बड़वानी में 211.6 मिमी और बैतूल जिले में 212.5 मिमी पानी गिर चुका है। कुल मिलाकर 23 जिलों में 100 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की स्थित
पूर्वी मध्यप्रदेश में अब तक 143.4 मिमी बारिश हो चुकी है। औसतन 73.4 मिमी पानी गिरता है। यह औसत से 95 प्रतिशत ज्यादा है। जिलों की बात करें तो छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, रीवा, सतना, शहडोल, सीधी में सिंगरौली दोगुना से अधिक पानी गिर चुका है। सिर्फ जबलपुर जिले में ही औसत से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश की स्थित
पश्चिमी मध्यप्रदेश में 22 दिनों के दौरान सभी जिलों में 136.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। यह 132 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान अब तक औसत 58.8 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की जाती रही है। ग्वालियर, भिंड और दतिया जिलों में औसत से कम पानी गिरा है। यहां पर गर्मी भी सबसे अधिक हो रही है।
आंकडे एक नजर में
सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले
जिला | बारिश हुई | सामान्य बारिश | बारिश प्रतिशत में |
भोपाल | 337.5 मिमी | 70.1 मिमी | 382% अधिक |
सिंगरौली | 255.9 मिमी | 54.3 मिमी | 371% अधिक |
देवास | 224.9 मिमी | 69.6 मिमी | 223% अधिक |
सीधी | 219.7 मिमी | 65 मिमी | 238% अधिक |
बैतूल | 212.5 मिमी | 76.1 मिमी | 179% अधिक |
विदिशा | 211.7 मिमी | 64.8 मिमी | 227% अधिक |
बड़वानी | 211.6 मिमी | 65.3 मिमी | 224% अधिक |
हरदा | 210.6 मिमी | 63.4 मिमी | 232% अधिक |
सबसे कम बारिश वाले जिले
जिला | बारिश हुई | सामान्य बारिश | प्रतिशत |
भिंड | 12.4 मिमी | 27.6 मिमी | 54% कम |
ग्वालियर | 17.5 मिमी | 35.7 मिमी | 51% कम |
जबलपुर | 59.2 मिमी | 73.5 मिमी | 19% कम |
दतिया | 31.4 मिमी | 34.2 मिमी | 8% कम |
More Stories
39वां दिन धार भोजशाला सर्वेक्षण: भोजशाला ब्यूरो एएसआई टीम, आज एचसी में पेश रिपोर्ट, सर्वेक्षण की समयावधि वृद्धि पर होगी सुनवाई
37वां दिन धार भोजशाला सर्वेक्षण: भोजशाला ब्यूरो एएसआई टीम, 29 अप्रैल को एचसी में पेश की जाएगी रिपोर्ट, सर्वेक्षण की अवधि बढ़ाने पर निर्णय
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 2: सांसदों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, विपक्ष समेत इन नेताओं ने किया मतदान