Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Banwari Lal Dohra: 3 बार रहे MLA… कन्नौज से विधानपरिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का लंबी बीमारी के बाद निधन

Default Featured Image

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले के रहने वाले भाजपा विधानपरिषद सदस्य (MLC) बनवारी लाल दोहरे का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया है। वह बीमारी के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। कद्दावर नेता की मौत से जिले के भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

विधायक बनवारी लाल दोहरे मौजूदा समय में भाजपा के एमएलसी थे और 3 बार कन्नौज सदर सीट से विधायक रहे हैं। इस कारण भाजपा के संगठन में काफी दबदबा रहा है। एमएलसी के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके पैतृक आवास पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। लोग उनके अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे है। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से कन्नौज पहुंचा जा रहा है।

आपको बताते चलें कि भाजपा के वर्तमान एमएलसी डाहलेपुर गांव निवासी 73 वर्षीय बनवारी लाल दोहरे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई दिनों से वह कोमा में भी थे। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया।

एमएलसी के निधन की खबर मिलते ही सुबह से ही उनके समर्थक, कार्यकर्ता और बीजेपी पदाधिकारियों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर परिजनों ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की।

कन्नौज की सदर सीट से तीन बार रहे भाजपा विधायक
बनवारी लाल दोहरे संघ विचारधारा के थे। उनकी संघ में अच्छी पकड़ थी। वह कन्नौज सदर सीट पर लगातार तीन बार विधायक रहे थे। उन्होंने साल 1991 में भाजपा की टिकट से सदर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. तब पहली बार सदर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1993 व 1996 तक भाजपा से बनवारी लाल दोहरे विधायक रहे। साल 2022 में बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया था. बनवारी लाल दोहरे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।