Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Taj Mahal में होने वाले शाहजहां उर्स के विरोध में हिंदूवादी संगठन की भूख हड़ताल, संजय जाट गिरफ्तार

सुनील साकेत, आगरा: ताजमहल पर होने वाले उर्स के विरोध में गुरुवार को हिंदूवादी संगठन हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस ने दो घंटे में ही हड़ताल समाप्त करा दिया। भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी ताजमहल (तेजो महालय) में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ताजमहल सनातन का पवित्र स्थान है। बिना अनुमति के शाहजहां का उर्स हो रहा है। उन्हें भी पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी जाए।

ताजमहल पर 17 फरवरी से शाहजहां का उर्स शुरू हो रहा है। सुबह 10 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप में आकर एएसआई कार्यालय पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे भूख हड़ताल करेंगे। मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर का कहना है कि जहां भगवान शिव की आरती होनी चाहिए, वहां पर बिरयानी का भोग लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि 2017 में उन्होंने ताजमहल में आरती की थी।

उर्स नहीं मनाया जाएगाजिला प्रभारी सौरभ शर्मा का कहना है कि हिंदुस्तान में बाबर और जफर की औलादों का उर्स नहीं मनाया जाएगा। यहां जिहादियों वाली परंपरा पर रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो महाशिवरात्रि पर ताजमहल में जाकर जलाभिषेक किया जाएगा।हिंदूवादी नेता गिरफ्तारदोपहर 12 बजे एसीएम चतुर्थ रिषी रॉय और थाना रकाबगंज प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिंदूवादी नेता संजय जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें नहीं बताया कि कौन से थाने की पुलिस उन्हें उठा ले गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया।